{"_id":"607046318ebc3ef1095d29c2","slug":"underground-bsnl-cable-theft-amid-night-curfew-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : जेसीबी की मदद से बीएसएनएल की केबल चोरी, हरियाणा विधानसभा और हाईकोर्ट में इंटरनेट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : जेसीबी की मदद से बीएसएनएल की केबल चोरी, हरियाणा विधानसभा और हाईकोर्ट में इंटरनेट ठप
Fri, 09 Apr 2021 05:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:50 PM IST
सार
- रात्रि कर्फ्यू के बीच साढ़े ग्यारह लाख कीमत की केबल को उड़ाया
- अभी पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर, शनिवार को थाने बुलाया
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बीएसएनएल की केबल चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ में बीएसएनएल की केबल चोरी होने से हरियाणा विधानसभा, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और पीजीआई के अलावा आस पास के क्षेत्रों में इंटरनेट ठप हो गया है। चोरों ने गुरुवार को बीएसएनएल के साढ़े ग्यारह लाख रुपये कीमत के करीब 16 क्विंटल तांबे का तार जेसीबी मशीन से खोदकर और टैक्टर पर लाद कर फरार हो गए। तार चोरी होने के कारण विधानसभा और हाईकोट की लीज लाइन बंद हो गई है। इसके कारण इंटरनेट से संबंधित सभी काम ठप हो गए हैं। सेक्टर चार टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे और सेक्टर 10 के पेट्रोल पंप के सामने घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
दोबारा काम शुरू होने में मंगलवार तक का समय लग सकता है। केबल की चोरी होने से सेक्टर 10, 11 और कांसल गांव के करीब एक हजार कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। यह चोरी तब हुई है जब कोरोना संक्रमण की वजह से शहर में रात्रि कर्फ्यू लागू है। चोरों ने जेसीबी मशीन से खुदाई की और तार को ट्रैक्टर में लादकर गायब ही हो गए लेकिन चंडीगढ़ पुलिस सोती रही। वारदात को वीवीआईपी इलाके में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
बीएसएनएल के एसडीओ डीके सिंह ने बताया कि इन दो जगहों से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की सहायता से चोरी की गई है। चोरों ने बीएसएनएल की तांबे की तार को चुराया है। डीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में सेक्टर तीन थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। एफआईआर के लिए शनिवार को थाना बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर चार से आठ सौ पेयर की चार सौ मीटर और सेक्टर दस से आठ आठ सौ पेयर की दो सौ मीटर केबल चोरी हुई है।
विज्ञापन