{"_id":"653a11ec235507acf9020da5","slug":"ultimatum-to-punjab-government-in-assistant-professor-suicide-case-of-ropar-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सहायक प्रोफेसर सुसाइड केस में घिरी सरकार, परिवार का अल्टीमेटम-डीडीआर में शिक्षामंत्री का नाम दर्ज हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सहायक प्रोफेसर सुसाइड केस में घिरी सरकार, परिवार का अल्टीमेटम-डीडीआर में शिक्षामंत्री का नाम दर्ज हो
Thu, 26 Oct 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:45 PM IST
सार
पंजाब के रूपनगर में नौकरी ज्वाइन करवाने की मांग पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव गंभीरपुर के बाहर प्रदर्शन कर रहे 1158 सहायक प्रोफेसर व सहायक लाइब्रेरियन फ्रंट की सदस्य बलविंदर कौर ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में लिखा था कि उन्हें विधायक और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठा परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ में सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर की आत्महत्या के मामले में सरकार घिर गई है। परिवार और यूनियन ने एसएसपी को रात 12 बजे तक की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रात 12 बजे तक उनकी मांगें नहीं मानी तो सुबह शव लेकर वह सड़क पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम रोपड़ के एसएसपी विवेकशील सोनी की परिवार और फ्रंट के सदस्यों के साथ लंबी मीटिंग हुई। इसमें एसएसपी ने कई तर्क देकर परिवार और यूनियन को मनाने का प्रयास किया। परिवारिक के सदस्य सोहन सिंह ने एसएसपी से कहा कि बलविंदर कौर का शव तीन दिन नहर में रहा और अब दो दिन से घर में पड़ा है। सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है, इस कारण शव खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह संस्कार करना चाहते हैं, लेकिन अब तक सुसाइड नोट के आधार पर शिक्षा मंत्री का नाम डीडीआर में दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: एक नवंबर को होगी खुली बहस 'मैं पंजाब बोल्दा हां'... सीएम भगवंत मान ने आम लोगों को दिया न्योता
विज्ञापन
इस दौरान जिला भाजपा प्रधान अजयवीर सिंह लालपुरा ने परिवार की ओर से बात करते हुए एसएसपी से कहा कि डीडीआर ऑनलाइन दर्ज कर उन्हें कॉपी दी जाए और एक सरकारी मुलाजिम को सरकार की ओर से जो सम्मान दिया जाता है, वह बलविंदर कौर को दिया जाए। इसके बाद एसएसपी ने घर में शव को देखा और बात करने की आश्वासन दिया।
हरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस जब तक सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे ओर न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को पूरा दिन मृतक के घर के बाहर चल रहे धरने में किसान जत्थोबिंदयों ने हिस्सा लिया। वहीं पर आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, अकाली दल, बसपा और भाजपा के नेता भी शामिल हुए।