फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name of open debate between political parties of Punjab on November 1 is main punjab bolda haan

Punjab: एक नवंबर को होगी खुली बहस 'मैं पंजाब बोलदा हां'... सीएम भगवंत मान ने आम लोगों को दिया न्योता

Thu, 26 Oct 2023 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 12:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एसवाईएल समेत पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर राज्य के प्रमुख विपक्षी नेताओं को खुली बहस में हिस्सा लेने की चुनौती दी गई थी। मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में खुली बहस के लिए उपस्थित रहने का एलान किया हुआ है।

विज्ञापन
Name of open debate between political parties of Punjab on November 1 is main punjab bolda haan
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक नवंबर को लुधियाना में हो रही बहस को ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ नाम दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि इस दौरान लोग रिवायती दलों के राज्य के साथ किए गए गुनाहों का जवाब मांगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहस पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा के आसपास केंद्रित होगी।

विज्ञापन


इस मौके पर शिरकत करने के लिए राज्य के लोगों को खुला न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक सत्तासीन रह चुके सभी राजनीतिक दलों से बहस के दौरान अपना पक्ष रखने को कहा जाएगा। सभी दलों को अपना पक्ष रखने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। इसमें राज्य से जुड़े मसले उठाए जाएंगे। मान ने कहा कि ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ के दौरान प्रो. निर्मल जोढ़ा मंच का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि खुली बहस ‘पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा’ के आसपास केंद्रित होगी। इस बहस में भाई-भतीजे, जीजा-साले, मित्र-साथी, टोल प्लाजे, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की बाणी, नहरों के पानी के मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने इन सभी मसलों पर पंजाब के साथ गद्दारी की है, जिसके लिए इन्हें राज्य के लोगों के समक्ष जवाबदेह बनाया जाएगा। मान ने इन नेताओं को पंजाब निवासियों और मीडिया के सामने खुली बहस के लिए ललकारा था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नेता पंजाब के साथ की गई गद्दारी के लिए जिम्मेदार हैं और पंजाब की पीठ में छुरा मारने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली फ्लाइट बंद, अब दुबई तक सीमित रहेगा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

मान ने कहा कि यह बहस लोगों को दिखाएगी कि कुर्बानी की आड़ में कैसे इन नेताओं ने पंजाब के हितों को अनदेखा करके अपने निजी लाभ सुरक्षित किए। राज्य के लोग इन नेताओं द्वारा निजी हितों की खातिर पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों को न तो कभी भूलेंगे और न ही कभी माफ करेंगे।

एसवाईएल मुद्दा गरमाने के बाद सीएम ने विपक्षी दलों को दी थी चुनौती

गौरतलब है कि हाल ही में एसवाईएल का मुद्दा गरमाने के बाद मुख्यमंत्री मान ने सभी विपक्षी दलों को ‘खुली बहस’ में आने की चुनौती दी थी, जहां एसवाईएल समेत पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सभी को अपना पक्ष रखने को कहा था। इसके जवाब में पहले तो सभी विपक्षी दलों ने कई शर्तें लगाते हुए ‘खुली बहस’ की चुनौती की स्वीकार कर लिया लेकिन इसके बाद बारी-बारी सभी दल इससे पीछे हट गए थे। बुधवार को पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने एक नवंबर की बहस में हिस्सा लेने का एलान किया है, जिसे लेकर वह पहले इन्कार कर चुके थे। फिलहाल शिअद और कांग्रेस के जवाब आने बाकी हैं कि यह दल बहस में हिस्सा लेंगे या नहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed