{"_id":"66877ccd7897154e5606bf0a","slug":"uk-election-results-2024-tanmanjit-dhesi-of-jalandhar-became-mp-again-2024-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UK Election Results 2024: यूके आम चुनाव में पंजाबियों की बल्ले-बल्ले, 13 ने जीता सांसद का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Election Results 2024: यूके आम चुनाव में पंजाबियों की बल्ले-बल्ले, 13 ने जीता सांसद का चुनाव
Fri, 05 Jul 2024 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:29 PM IST
सार
ब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। मौजूदा पीएम ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
ब्रिटेन संसदीय चुनाव में पंजाबियों की बल्ले-बल्ले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में एक बार फिर पंजाब की बल्ले-बल्ले हो गई। ऋषि सुनक समेत पंजाबी मूल के कुल 13 उम्मीदवार सांसद का चुनाव जीतने में सफल रहे, इनमें 9 सिख हैं। ज्यादातर सांसद सत्ता में आई लेबर पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं।
इनमें प्रमुख नाम लेबर पार्टी के तनमनजीत सिंह ढेसी व प्रीत कौर गिल का है। प्रीत कौर गिल तीसरी बार बर्मिंघम-एडस्बेस्टन से चुनाव जीती हैं। दोनों मूल रूप से जालंधर के हैं। इन्हें पहले पगड़ीधारी सांसद व पहली महिला सिख सांसद होने का खिताब हासिल है।
तनमनजीत सिंह के चाचा परमजीत सिंह रायपुर ने यूके से बताया कि पंजाबी समुदाय के 10 लाख से अधिक वोटरों में अधिकतर ने इस बार लेबर पार्टी का साथ दिया है। इसी कारण पार्टी की बंपर जीत हुई है। ब्रिटेन में बढ़ती पंजाबियों की जनसंख्या को देखते हुए इस बार चुनावों में 20 से ज्यादा पंजाबी मूल के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। इस बार चुनाव में खास बात यह है कि सिख नेटवर्क की तरफ से तीसरा सिख चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया था। यही मुख्य वजह रही कि 9 सिख सांसद चुनाव जीते हैं।