{"_id":"651339285fb31052f3041825","slug":"udaybhan-on-backfoot-on-controversial-statement-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-247513-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विवादित बयान पर बैकफुट पर उदयभान, बोले-अगर किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विवादित बयान पर बैकफुट पर उदयभान, बोले-अगर किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगता हूं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी के तीन दिन बाद आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान बैकफुट पर आ गए हैं। चौधरी उदयभान का कहना है कि उन्होंने गलत मंशा से बयान नहीं दिया था। प्रधानमंत्री हमारे आदरणीय हैं। अगर फिर भी किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। गौर हो कि बीते दिनों उदयभान ने यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निजी जीवन को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने तो पानीपत में हुए महिलाओं से दुर्व्यवहार को लेकर यह बात कही थी। किसी को भी टारगेट करके यह बात नहीं कही गई। इससे पहले, उदयभान ने अपने विवादित बयान पर माफी न मांगने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। अगर किसी को गलत लगता है तो कोर्ट जाए।