{"_id":"5cc5a938bdec22075d238459","slug":"two-youths-arrested-who-made-video-in-the-parikrama-of-sri-harmandir-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में वीडियो बना टिक टॉक पर की अपलोड, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में वीडियो बना टिक टॉक पर की अपलोड, दो युवक गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2019 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
टिक टॉक पर वीडियो किया अपलोड
श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में वीडियोग्राफी करने पर लगाई गई रोक के बावजूद माथा टेकने के लिए आने वाले युवा श्रद्धालु नहीं मान रहे। 25 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे दो श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे के पास सरोवर के किनारे खड़े होकर डांस किया और वीडियो बना कर ‘टिक-टॉक’ एप पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नाम मनदीप सिंह और परमजीत निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के तौर पर हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद एसजीपीसी ने इसका कड़ा नोटिस लेते हुए थाना ई डिवीजन में मामला दर्ज करवाया। पवित्र परिक्रमा के इंचार्ज प्रितपाल सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह वीडियो बनाने वाले अज्ञात लोगों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज साथ लेकर गलियारे के आसपास ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिले। इन लोगों ने श्री हरमंदिर साहिब की पवित्रता के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो बनाने वाले इन दोनों आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नाम मनदीप सिंह और परमजीत के तौर पर हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है। पिछले महीने भी एक लड़की ने श्री हरमंदिर साहिब में एक गाने पर वीडियो बनाया था, हालांकि बाद में लड़की ने माफी मांग ली थी।