फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths arrested, who made video in the Parikrama of Sri Harmandir Sahib

श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में वीडियो बना टिक टॉक पर की अपलोड, दो युवक गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested, who made video in the Parikrama of Sri Harmandir Sahib
टिक टॉक पर वीडियो किया अपलोड

श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में वीडियोग्राफी करने पर लगाई गई रोक के बावजूद माथा टेकने के लिए आने वाले युवा श्रद्धालु नहीं मान रहे। 25 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे दो श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे के पास सरोवर के किनारे खड़े होकर डांस किया और वीडियो बना कर ‘टिक-टॉक’ एप पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नाम मनदीप सिंह और परमजीत निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के तौर पर हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसजीपीसी ने इसका कड़ा नोटिस लेते हुए थाना ई डिवीजन में मामला दर्ज करवाया। पवित्र परिक्रमा के इंचार्ज प्रितपाल सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह वीडियो बनाने वाले अज्ञात लोगों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज साथ लेकर गलियारे के आसपास ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिले। इन लोगों ने श्री हरमंदिर साहिब की पवित्रता के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो बनाने वाले इन दोनों आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नाम मनदीप सिंह और परमजीत के तौर पर हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है। पिछले महीने भी एक लड़की ने श्री हरमंदिर साहिब में एक गाने पर वीडियो बनाया था, हालांकि बाद में लड़की ने माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed