फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two women car stop boy in Kalagram

कार से लड़कियों को अकेला जाता देख किया पीछा, पुलिस ने दबोचा

Mon, 12 Aug 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
two women car stop boy in Kalagram
चंडीगढ़। सेक्टर-28 से कालका जा रहीं दो युवतियों को अकेला समझ दिल्ली नंबर की कार में सवार तीन युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। मध्य मार्ग पर कला ग्राम की लाइटों तक वह युवतियों का पीछा करते रहे। जब युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा तो लाइटों पर युवतियों ने अपनी कार रोक ली। इसी बीच युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी और कार की तरफ बढ़ने लगे तभी युवतियों की कार में पीछे बैठे दोनों पति बाहर निकल आए और लड़कों से पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच बवाल शुरू हो गया और राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंच गई और तीनों लड़कों को दबोच लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस लड़कों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग साढ़े बारह बजे मोहाली निवासी करन और गौरव अपनी पत्नियों के साथ किसी काम से चंडीगढ़ आए हुए थे। यहां से उन्हें कालका जाना था। सेक्टर-28 के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद करन की पत्नी ने गाड़ी चलाने की इच्छा जताई। इसके बाद करन और गौरव दोनों पीछे की सीट पर बैठ गए और दोनों की पत्नियां आगे आ गईं। तभी दिल्ली नंबर की एक स्कोडा कार में बैठे तीन मनचले युवक युवतियों को अकेला समझ उनकी कार का पीछा करने लगे। पहले तो दोनों युवतियों ने उन्हें नजरअंदाज किया लेकिन लगातार पीछा करते देख कालका जाने की बजाय गाड़ी कला ग्राम मोड़ से दूसरी दिशा में मोड़कर रोक दी तभी लड़कों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के आगे लाकर रोक दी। इसी बीच करन और गौरव कार से बाहर आ गए और कार से उतरे तीनों लड़कों से पूछताछ शुरू कर दी। मामला गरमा गया और हंगामा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पीसीआर के हेडकांस्टेबल सतीश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंच तीनों लड़कों को दबोच लिया। तीनों युवक पंजाब से चंडीगढ़ घूमने आए थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

एक घंटे तक चार थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी
हेडकांस्टेबल सतीश कुमार ने तीनों लड़कों को तो दबोच लिया लेकिन देर रात तक मामला सीमा विवाद में मामला उलझा रहा। पहले मनीमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सेक्टर-26 का मामला बताकर चली गई। सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला सेक्टर-28 का बताकर सेक्टर-28 की पुलिस को बुलाया। सेक्टर 28 पुलिस ने मामला इंडस्ट्रियल एरिया का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया की पुलिस मौके पर पहुंची तो करन और गौरव झल्ला उठे। कहा कि घंटे भर में भी पुलिस यह नहीं तय कर पाई है कि मामला किस थाने के अंतर्गत आता है। अंत में सेक्टर-26 थाना पुलिस सभी को अपने साथ लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास बराला को भी हेडकांस्टेबल सतीश ने दबोचा था
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को भी हेडकांस्टेबल सतीश कुमार ने अपनी पीसीआर से पीछे करके पकड़ा था। अब भी सूचना मिलते ही वह तीन मिनट के अंदर मौके पर अपनी पीसीआर गाड़ी लेकर पहुंच गए और तीनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed