फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two woman on hunger strike in firozpur due to property dispute

13 दिन से मरणव्रत पर बैठी दो महिलाएं, एक की हालत बिगड़ी, जानिए हड़ताल की वजह

Sat, 05 May 2018 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 05 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
two woman on hunger strike in firozpur due to property dispute
जमीन विवाद में भूख हड़ताल
पिछले 13 दिन से एक परिवार की दो महिलाएं डीसी आफिस के समक्ष मरणव्रत पर बैठीं हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। जमीन विवाद के चलते गांव झोक हरिहर महिलाएं मरणव्रत पर बैठी हैं। एक महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जबकि दूसरी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि फिरोजपुर के एक कांग्रेसी नेता के रिश्तेदारों ने उनकी 26 एकड़ जमीन पर कब्जा किया है, जबकि उक्त जमीन पर वो खुद खेतीबाड़ी कर रहे थे। उक्त दोनों महिलाओं का कहना है कि मर जाएंगी, लेकिन अपनी जमीन किसी को लेने नहीं देंगी, उनके पास जमीन दस्तावेज भी हैं। मरणव्रत पर बैठी दो महिलाओं के साथ बैठी महिलाओं व किसान नेताओं ने बताया कि दोपहर 1.40 बजे बीबी सर्बजीत कौर की तबीयत बहुत खराब हो गई।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से अन का दाना तक नहीं खाया है। सर्बजीत कौर को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित परिवार की महिला सिमरजीत कौर का कहना है कि हाईकोर्ट ने भी उनके हक में फैसला सुनाया है, लेकिन तहसीलदार अदालत के आदेशों को नहीं मान रहा है। सिमरजीत कौर ने कहा कि जब तक उनकी जमीन उन्हें वापस नहीं मिलती वो अन्न का एक भी दाना नहीं खाएगी, चाहे मौत क्यों न आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल में बैठे एक किसान नेता ने बताया कि एसडीएम ने उन्हें बिजली कनेक्शन दिया है, बिजली बोर्ड के एसडीओ अर्जुन और एक्सईएन ने आकर कनेक्शन काट दिया, चार दिन गर्मी व मच्छरों में बैठे रहे, यह सब कुछ कांग्रेसियों की शह पर हो रहा है। नियम के मुताबिक जो व्यक्ति मरणव्रत पर बैठता है सिविल अस्पताल का डाक्टर तीन टाइम उसे चेक करने आता है, लेकिन यहां पर कोई भी नहीं आता है। एक सवाल के जवाब में किसान नेता ने कहा कि एक घड़ा रखा है, उसी का ठंडा पानी दोनों महिलाएं पी रही हैं।


किसान नेता ने कहा कि कांग्रेसी किसी भी व्यक्ति को पकड़कर ले आते हैं और प्रेसवार्ता कर मरणव्रत पर बैठी बीबियों को झूठा साबित करने का प्रयास करने में लगे हैं। लेकिन किसान जत्थेबंदियां पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलवाएगी। इसी तरह जीरा में कांग्रेसियों ने गांव कचरभन के एक गरीब परिवार की नौ एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था, किसान के युवा बेटे ने सियासी लोगों और पुलिस की धमकियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed