फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two viruses can also heart failure

रिसर्च: इन दो के कारण भी हो जाता है हार्ट फेल

Sat, 04 Jan 2014 09:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
two viruses can also heart failure

आमतौर पर हार्ट अटैक के लिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ना पाया जाता था, लेकिन पीजीआई की एक रिसर्च में सामने आया है कि हार्ट अटैक के अन्य कारण भी हैं।

विज्ञापन


संस्थान के वीरोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कालर मृणालिनी शर्मा ने अपनी रिसर्च में पाया कि इंट्रो व एडिनो नामक दो वायरस शरीर के अंदर कार रिसेप्टर के माध्यम से हार्ट में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वहां पर वे धीरे-धीरे हार्ट के सेल को डैमेज करने लगते हैं। इससे हार्ट का साइज बढ़ता है और पंपिंग करना बंद हो जाता। इससे व्यक्ति को हार्ट अटैक आने लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में इन दोनों वायरस से 20 प्रतिशत बच्चे व 12 प्रतिशत युवाओं की मौत होती है। भारत में भी हार्ट फ्लयोर का एक कारण दोनों वायरस पाए गए हैं।

मृणालिनी की इस रिसर्च पर उन्हें इंटरनेशनल कांफ्रेंस आफ एशिया पेसिफिक कांग्रेस में बेस्ट यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस कांफ्रेंस का आयोजन 17 से 20 दिसंबर को नोएडा में आयोजित हुई थी।

इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर वायरस करते अटैक
मृणालिनी शर्मा ने बताया कि आम वायरस की तरह ये भी वायुमंडल में रहते हैं। जिनके इम्यून सिस्टम कमजोर होते हैं, उस पर वे ज्यादा इफेक्टिव होते हैं।

इनकी खासियत होती है कि वे धीरे-धीरे हार्ट के सेल को डैमेज करते हैं। लोगों को इस बारे में पता ही नहीं चल पाता और लोग इसका शिकार हो जाते।

दूसरी बात यह डायग्नोज भी बहुत कम हो पाता। इस वायरस का पता इको-कार्डियोग्राफी से लगता है। उन्होंने बताया कि इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed