फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two sisters missing: public protest against police

दो बहन लापता: लोगों ने किया चौकी का घेराव

Sun, 16 Feb 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
two sisters missing: public protest against police

बुडैल से लापता दो बहनों का एक सप्ताह बाद भी पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई है। इससे गुस्साए लोगों ने उनके परिजनों के साथ शनिवार देर शाम बडैल चौकी का घेराव किया।

विज्ञापन


लोग देर रात तक नारेबाजी करते हुए चौकी के बाहर ही धरने पर बैठ गए। डीसीपी साउथ ने उन्हें 24 घंटे में उनका पता लगाने का आश्वासन दिया है।

मामले के अनुसार नौ फरवरी को बुडैल निवासी एक व्यक्ति ने उनकी दो बेटियों के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने स्थानीय युवक पुनीत पर उनके अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सप्ताह भर बाद भी पुलिस के उनका पता न लगा पाने पर लोग गुस्सा उठाए।
विज्ञापन


शनिवार शाम लोग दोनों बहनों के परिजनों के साथ चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में वहीं धरने पर बैठ गए।

उनका आरोप था कि आरोपी के परिजनों को उसका पता है, लेकिन पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही है।

चौकी में हंगामे की सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ और सेक्टर-34 थाना प्रभारी वहां पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। देर रात तक वहां तनातनी का माहौल बना रहा। इस पर डीसीपी ने उन्हें 24 घंटे में पता लगाने का आश्वासन दिया।

शिकायतकर्ता की ही कार ले गए, क्षतिग्रस्त कर लौटे
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से बुडैल चौकी के चक्कर लगा रहे हैं। कभी पुलिस कहती है कि आरोपी पटियाला में है तो कभी अंबाला का हवाला देती है।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को एक टीम पटियाला आरोपी की तलाश में गई। पुलिस ने उनसे ही कार मांग ली। इस पर उन्होंने उन्हें कार दे दी। पुलिस टीम जब मोहाली के फेज-11 में पहुंची तो एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

तब से उनकी कार बुडैल चौकी में ही खड़ी है। लापता बहनों के दादा ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस अंबाला गई थी, तब भी बस का खर्चा उन्होंने ही पुलिस को दिया था।


लापता छात्रा का नहीं चला पता
नौ फरवरी को सेक्टर-36 के एक कालेज की छात्रा भी लापता हो गई थी। चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संगरूर निवासी इस आरोपी का नाम भी पुनीत है। पुलिस इस मामले में अब तक खाली हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed