{"_id":"64e375706962b44b8d0d228a","slug":"two-sisters-died-due-to-drowning-in-river-in-patiala-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद बना काल: पटियाला में दो चचेरी बहनों की मौत से हड़कंप, चारा काटने गईं फिर जिंदा नहीं आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरूद बना काल: पटियाला में दो चचेरी बहनों की मौत से हड़कंप, चारा काटने गईं फिर जिंदा नहीं आईं
Mon, 21 Aug 2023 08:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:09 PM IST
सार
रविवार देर रात करीब सवा 10 बजे मंजू के शव को तलाश करके बाहर निकाला गया। अंधेरा ज्यादा होने के कारण मनदीप कौर मिल नहीं सकी। सोमवार सुबह गोताखोरों ने एक बार फिर नदी में तलाश की। कुछ देर के बाद घटना वाली जगह से थोड़ी दूरी पर मनदीप कौर का शव भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
मनदीप कौर और मंजू देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में अमरूद की वजह से दो बच्चियों की जान चली गई। दरअसल, अमरूद तोड़ते वक्त पैर फिसलने से दोनों बच्चियां टांगरी नदी में जा गिरीं। डूबने से उनकी मौत हो गई है। घटना गांव बुधमोर की है। दोनों चचेरी बहनें थीं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक चचेरी बहनों की पहचान मंजू देवी (11) और मनदीप कौर (9) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों चचेरी बहनें रविवार शाम को अपने दादा के साथ टांगरी नदी के किनारे पशुओं का चारा काटने गई थीं। इसी दौरान मंजू देवी व मनदीप कौर अमरूद तोड़ने एक पेड़ पर चढ़ गईं लेकिन पैर फिसलने के कारण दोनों बहनें नदी में जा गिरीं।
विज्ञापन
दादा को काफी देर के बाद अपनी पोतियों के नदी में गिरने के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और गोताखोरों की मदद से रविवार देर रात करीब सवा 10 बजे मंजू के शव को तलाश करके बाहर निकाला गया। अंधेरा ज्यादा होने के कारण मनदीप कौर मिल नहीं सकी। सोमवार सुबह गोताखोरों ने एक बार फिर नदी में तलाश की। कुछ देर के बाद घटना वाली जगह से थोड़ी दूरी पर मनदीप कौर का शव भी बरामद हुआ।