{"_id":"5f2affee8ebc3e3cbf1ffbc7","slug":"two-others-including-minor-arrested-breaking-a-glass-pcr-car-chandigarh-news-pkl383763526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजराः पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ने के आरोप में नाबालिग सहित दो अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीमाजराः पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ने के आरोप में नाबालिग सहित दो अन्य गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2020 09:33 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीआर गाड़ी का शीशा तोड़ने के आरोप में मौली जागरां पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंचकूला के राजीव कॉलोनी के आकाश उर्फ सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबलिग को बाल सुधार गृह भेजा है। वहीं आरोपी आकाश को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पीसीआर गाड़ी पर तैनात लेडी कांस्टेबल पूनम ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 4 अगस्त को पीसीआर पर ड्यूटी थी। इस दौरान उसके साथ होम गार्ड अशोक कुमार ड्राइवर के रूप में ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे जैसे ही उनकी गाड़ी चरण सिंह कॉलोनी में पहुंची।
तभी दो युवक गाड़ी के पिछले दरवाजे के शीशे पर ईंट मारकर मौके से फरार हो गए। अशोक ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागकर राजीव कॉलोनी में घुसकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मौली जागरां पुलिस को दी। पुलिस ने राजीव कॉलोनी के आकाश उर्फ सुमित और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया।