फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two new flights will start from Amritsar to Kuala Lumpur from January 15

अच्छी खबर: अमृतसर से सीधे जुड़ेगा कुआलाअलंपुर, दो नई फ्लाइट्स 15 जनवरी से होंगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 16 Dec 2023 12:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Dec 2023 12:05 AM IST
सार

मलेशिया एयरलाइंस की ये फ्लाइट्स मंगलवार और शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी। उक्त दोनों दिन सुबह 3:20 बजे एसजीआरडी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सुबह 11:45 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी।

विज्ञापन
Two new flights will start from Amritsar to Kuala Lumpur from January 15
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोआलालंपुर के लिए 15 जनवरी से दो नई फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। मलेशिया एयरलाइंस ने इन फ्लाइट्स का एलान किया है। एयरलाइंस की वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह जानकारी फ्लाई इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला और कन्वीनर (इंडिया) योगेश कामरा ने दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन फ्लाइट्स का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल के उन लोगों को होगा, जो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिणी पूर्वी एशिया जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब से बड़ी संख्या में लोग उक्त देशों में जाते हैं। उड़ान हासिल करने हेतु उन्हें दिल्ली जाना पड़ता है। मलेशिया एयरलाइंस ने यह देखते हुए ही कोआलालंपुर के लिए दो नई फ्लाइट्स शुरु करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

मंगलवार-शनिवार को उड़ेंगी यह फ्लाइट्स

नए साल के पहले माह के मध्य से शुरु होने वाली मलेशिया एयरलाइंस की ये फ्लाइट्स मंगलवार और शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी। उक्त दोनों दिन सुबह 3:20 बजे एसजीआरडी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सुबह 11:45 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। इससे पहले सोमवार और शुक्रवार को कुआलालंपुर एयरपोर्ट से रात 11 बजे उड़ान भरने के बाद अगले दिन मंगलवार और शनिवार की सुबह तड़के 2:20 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed