फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two miscreants of mobile theft and snatching gang arrested

Chandigarh News: मोबाइल चोरी और झपटमारी करने वाले गिरोह के दो शातिर दबोचे

Fri, 28 Jul 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of mobile theft and snatching gang arrested
चंडीगढ़। पुलिस ने ट्राइसिटी में बाइक चोरी, मोबाइल छीनने के साथ घरों में घुसकर 100 से ज्यादा चोरियां करने वाले गिरोह के दो शातिरों को दबोचा है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के अमन खान (21) और श्रवण खान (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से मोबाइल चोरी के दो मामले मलोया थाने में दर्ज हैं। वहीं, पुलिस ने 18 मोबाइल फोन कब्जे में जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मलोया थाना पुलिस ने बीते 30 जनवरी को दर्ज किया था। शिकायतकर्ता डड्डूमाजरा कॉलोनी की मुस्कान ने बताया था कि वीटा बूथ, सेक्टर 38 वेस्ट के पास दो मोटरसाइकिल सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। दूसरा मामला मलोया थाना पुलिस ने 6 जून को दर्ज किया था। मलोया गांव निवासी लवप्रीत सिंह का मोबाइल राधा कृष्ण मंदिर मलोया के पास से दो मोटरसाइकिल सवार छीनकर फरार हो गए थे। अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी के मोबाइल बेचने के लिए मलोया में घूम रहे हैं। पुलिस ने बाबा खेड़ा मंदिर के पास नाका लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी कर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल लावारिस हालत में छोड़कर निकल जाते थे। लोगों से छीने गए मोबाइल फोन मजदूरों को सस्ते दाम पर बेचकर उससे मिलने वाले पैसे से नशा खरीदते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 100 से ज्यादा मोबाइल फोन चुराए व झपटे थे। अपराध शाखा की टीम एक दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed