{"_id":"6590499f1f11de2a2008d407","slug":"two-laborers-sleeping-by-lighting-a-fireplace-in-their-room-died-due-to-suffocation-in-amritsar-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: मैरिज पैलेस में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे थे मजदूर, दम घुटने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: मैरिज पैलेस में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे थे मजदूर, दम घुटने से दो की मौत
Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM IST
सार
पैलेस प्रबंधकों के मुताबिक, सुबह जब वह मैरिज पैलेस पहुंचे तो रात को सो रहे मजदूरों ने गेट नहीं खोला। उन्होंने गेट तोड़कर अंदर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पैलेस के कमरे में ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी से पैदा हुई गैस से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी गांव तलवंडी राय दादू और बाजू निवासी बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड व कंपा देने वाली शीतलहर से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। कस्बा अजनाला के एक पैलेस में काम करने वाले दो मजदूर अंगीठी जला कर ठंड से बचने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहे थे। शुक्रवार रात्रि दोनों मजदूर अंगीठी जला कर मैरिज पैलेस के कमरे में सो रहे थे। रात्रि को अंगीठी से निकले वाली खतरनाक गैसों से दोनो की मृत्यु हो गई। सुबह उनके शव पैलेस के कमरे में पाए गए।सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुचं गई।
विज्ञापन
पैलेस प्रबंधकों के अनुसार, सुबह जब वह मैरिज पैलेस पहुंचे तो रात को सो रहे मजदूरों ने गेट नहीं खोला। उन्होंने गेट तोड़कर अंदर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस को उसी वक्त सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन