फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed and three injured in road accident in Firozpur

फिरोजपुर में लावारिस मवेशी से टकराया ऑटो, बीएसएफ जवान समेत 2 की मौत, तीन घायल

Wed, 04 Mar 2020 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two killed and three injured in road accident in Firozpur
क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव नवा किला के नजदीक लावारिस पशु से ऑटो टकरा गया। हादसे में बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे में पशु की भी मौत हो गई। थाना ममदोट के एएसआई संदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात फिरोजपुर से ऑटो जलालाबाद की तरफ जा रहा था। ऑटों में बीएसएफ बटालियन-124 के दो जवान व चालक समेत पांच लोग सवार थे। गांव नवा किला के पास अचानक सड़क के बीच लावारिस पशु आ गया। हादसे में बीएसएफ के जवान बप्पी कुमार बर्मन निवासी पश्चिम बंगाल व चनन सिंह निवासी गांव बेटू कदीम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं बीएसएफ के जवान चंदन कुमार निवासी पश्चिम बंगाल, गुरचरण सिंह निवासी बेटू कदीम व ऑटो चालक विनीत कुमार निवासी गुरुहरसहाय  जख्मी हो गए। हालत नाजुक होने पर गुरचरण सिंह व विनीत कुमार सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बीएसएफ जवान चंदन कुमार ने बताया कि वह साथी बप्पी कुमार के साथ छुट्टी काट कर घर से बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। मृतक चनन सिंह के बेटे वीर सिंह ने बताया है कि मंगलवार सुबह उसके पिता और चाचा गुरचरन सिंह आंखों के इलाज के लिए चंडीगढ़ गए थे, रात को ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे। एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में गाय की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed