{"_id":"650eb6bfc43a69decf046163","slug":"two-ips-officers-from-haryana-will-be-included-in-special-team-formed-to-investigate-manipur-violence-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर हिंसा: हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारी जांच टीम में शामिल, एसआईटी के प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर हिंसा: हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारी जांच टीम में शामिल, एसआईटी के प्रभारी नियुक्त
Sat, 23 Sep 2023 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 03:28 PM IST
सार
हरियाणा के गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को एसआईटी के लिए दो आईपीएस अधिकारियों के नामांकन के बारे में सूचित कर दिया है। दोनों आईपीएस अधिकारी सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर होंगे और सीबीआई की समग्र संरचना के तहत अपने कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Manipur violence
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर हिंसा की जांच के लिए गठित विशेष टीम में हरियाणा के दो आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह और सुनील कुमार शामिल होंगे। दोनों आईपीएस को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा समेत यूपी, असम और त्रिपुरा की राज्य सरकारों से दो-दो एसपी स्तर के अधिकारियों की सीबीआई में तैनाती के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सुरिंदर पाल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि सुनील कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। दोनों अधिकारी मौजूदा समय में हरियाणा सशस्त्र पुलिस (मधुबन) बटालियन के कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आतंक पर वार: आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चंडीगढ़-अमृतसर स्थित प्रॉपर्टी सील, एनआईए ने की कार्रवाई
विज्ञापन
राज्य के गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को एसआईटी के लिए दो आईपीएस अधिकारियों के नामांकन के बारे में सूचित कर दिया है। दोनों आईपीएस अधिकारी सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर होंगे और सीबीआई की समग्र संरचना के तहत अपने कार्य करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट मणिपुर में हुई हिंसा की जांच की प्रगति पर नजर रख रहा है। मणिपुर में जातीय झड़पों से उत्पन्न मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने जांच के लिए अलग-अलग राज्यों से व केंद्रीय शासित प्रदेशों से अफसरों की मांग की थी। उसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर दो अफसरों के नाम मांगे थे।