{"_id":"5c55c7ccbdec2259c0069814","slug":"two-hour-talks-between-india-and-pakistan-s-central-teams-on-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोरः भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दो घंटे बातचीत, जमीन का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोरः भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दो घंटे बातचीत, जमीन का लिया जायजा
Sun, 03 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अनिल भाम और दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर शनिवार को जायजा लिया। टीम ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अधिग्रहित की जाने वाली जमीन को भी देखा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक पंजाब यशपाल सिंह बीएसएफ अधिकारियों के साथ भारत-पाक सीमा पर जीरो लाइन पर पहुंचे। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी जीरो लाइन पर पहुंची हुई थी।
विज्ञापन
जीरो लाइन पर दोनों देशों की टीमों ने आपस में करतारपुर कॉरिडोर को लेकर करीब दो घंटे तक बातचीत की। इसके बाद दिल्ली से आई टीम ने बीएसएफ के टॉवर पर चढ़कर पाकिस्तान में कॉरिडोर के काम को देखा। वहीं, टीम से बीएसएफ ने मीडिया को दूर रखा और कोई फोटो तक नहीं खींचने दी गई। इसके अलावा टीम के किसी भी अधिकारी ने मीडिया को कुछ नहीं बताया। शनिवार को आई केंद्रीय टीम ने अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के नक्शे मंगवाए और खसरा नंबर आदि चेक किए गए।
विज्ञापन
इसके बाद भारत-पाक सीमा पर बने दर्शन स्थल के केबिन पर केंद्रीय टीम ने कई विभागों के अधिकारियों से मीटिंग भी की। गौरतलब है कि नए साल के बाद करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर भारत सरकार ने भी तेजी दिखाई है। इससे लगता है कि जल्द ही श्री डेरा बाबा नानक से करतारपुर कॉरिडोर को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर टीमों के साथ बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा, टूआईसी नीरज कुमार, एसडीएम अशोक कुमार शर्मा, तहसीलदार अरविंद सलवान, नायब तहसीलदार जनक राज, प्रितपाल सिंह, डीएसपी एचएस मान मौजूद थे।
विज्ञापन