{"_id":"637f9a9005f43116cb41ef2d","slug":"two-henchmen-of-gangster-rajan-bhatti-held-with-weapons-by-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: गैंगस्टर राजन भट्टी के दो गुर्गे हथियारों समेत काबू, पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: गैंगस्टर राजन भट्टी के दो गुर्गे हथियारों समेत काबू, पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी
Thu, 24 Nov 2022 09:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:58 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक लखवीर सिंह लंडा के खिलाफ दर्ज केस की जांच के दौरान सामने आया कि गैंगस्टर राजन भट्टी सीधे उसके संपर्क में है। वह उसके इशारे पर ही सारी गतिविधियों को अंजाम देता है। इतना ही नहीं उसके लिए लोकल नेटवर्क भी बना रहा है।आरोपी पर 23 अगस्त एसएसओसी में आईपीसी की धारा 153, 153-ए, 120वीं व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकी लखवीर सिंह लंडा के करीबी गैंगस्टर राजन भट्टी के दो गुर्गों को काबू किया है। इनके कब्जे से 315 बोर की राइफल व 30 बोर की स्टार मेक पिस्तौल व दो अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान हरजसनीत सिंह (32) निवासी गांव कोट कश्मीर, बठिंडा व कमलजीत सिंह (26) निवासी गांव गुलाबगढ़ के रूप में हुई है। दोनों पर राजन भट्टी को पनाह देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
एआईजी (एसएसओसी) अश्वनी कपूर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राजन भट्टी लंडा को हाथियरों व नशे की तस्करी मदद करता है। पुलिस की टीमें राजन भट्टी की तलाश में हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होंगे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सूबे की शांति को भंग करने के आरोप में लखवीर सिंह लंडा के खिलाफ दर्ज केस की जांच के दौरान सामने आया कि गैंगस्टर राजन भट्टी सीधे उसके संपर्क में है। वह उसके इशारे पर ही सारी गतिविधियों को अंजाम देता है। इतना ही नहीं उसके लिए लोकल नेटवर्क भी बना रहा है।
विज्ञापन
आरोपी पर 23 अगस्त एसएसओसी में आईपीसी की धारा 153, 153-ए, 120वीं व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। जांच में सामने आया कि राजन भट्टी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर चंडीगढ़ व पंजाब में एनडीपीएस, असलहा व हत्या के तहत कई केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के ठिकानों में दबिश दे रही है।