{"_id":"63d826367cccf55ef773b2e3","slug":"two-hand-grenades-and-37-cartridges-found-during-excavation-in-moga-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मोगा में खोदाई के दौरान दो हैंड ग्रेनेड और 37 कारतूस मिले, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मोगा में खोदाई के दौरान दो हैंड ग्रेनेड और 37 कारतूस मिले, इलाके में फैली सनसनी
Tue, 31 Jan 2023 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:52 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार धर्मकोट कस्बे में खोदाई के दौरान असलहा बरामद होने से मजूदर घबरा गए। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार को दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सोमवार देर रात को खबर लिखे जाने तक पुलिस बल मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन
खोदाई में मिले हैंड ग्रेनेड व कारतूस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में खोदाई के दौरान दो हैंड ग्रेनेड और 37 कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड की सूचना पाकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके को खाली करवा दिया। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि धर्मकोट कस्बे के गांव पंडोरी में खोदाई का काम चल रहा था। इस बीच मजदूरों को हैंड ग्रेनेड और कारतूस जैसी चीज मिली। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और लुधियाना से बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद सुरक्षा के तहत अधिकारियों ने हैंड ग्रेनेड को रेत में रख कर डिफ्यूज किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धर्मकोट कस्बे में खोदाई के दौरान असलहा बरामद होने से मजूदर घबरा गए। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार को दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सोमवार देर रात को खबर लिखे जाने तक पुलिस बल मौके पर मौजूद था। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हैंड ग्रेनेड और कारतूस कहां से आए और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था।
विज्ञापन