फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two former ministers of Punjab have not got relief from Punjab and Haryana High Court

हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं: विजय सिंगला की याचिका पर 4 और भारत भूषण आशु की याचिका पर 6 जुलाई तक सुनवाई स्थगित

Tue, 21 Jun 2022 04:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 04:11 PM IST
सार

पूर्व मंत्री आशु ने हाईकोर्ट से अपील की है कि विजिलेंस को आदेश दिया जाए कि यदि याची को गिरफ्तार करना है तो उससे पहले सात दिन का पूर्व नोटिस दिया जाए।

विज्ञापन
Two former ministers of Punjab have not got relief from Punjab and Haryana High Court
विजय सिंगला और भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री एवं आप विधायक विजय सिंगला और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। दोनों नेता भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। विजय सिंगला की याचिका पर सुनवाई चार जुलाई और भारत भूषण आशु की याचिका पर सुनवाई को छह जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनकी ही सरकार ने कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार करवाया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की अदालत में जमानत की गुहार लगाई थी। हालांकि याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को पंजाब सरकार ने मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंप दी है। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई चार जुलाई तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


भारत भूषण आशु ने याचिका में कहा है कि 2018-2019 में जब वह खाद्य और आपूर्ति मंत्री थे तो उस समय पंजाब फूड ग्रेंस ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी लाई गई थी। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें ई-टेंडर के जरिये टेंडर मांगे गए थे। टेंडर की प्रक्रिया डीसी द्वारा पूरी की जाती थी। याची ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद राजनीतिक रंजिश के चलते उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आशु पर दो हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है और इस मामले में विजिलेंस जांच कर रही है। आशु ने हाईकोर्ट से अपील की है कि विजिलेंस को आदेश दिया जाए कि यदि याची को गिरफ्तार करना है तो उससे पहले सात दिन का पूर्व नोटिस दिया जाए। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में यह याचिका पिछले सप्ताह दाखिल की गई थी। याचिका पर आपत्ति लगने के चलते पिछले सप्ताह इस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई छह जुलाई तक स्थगित कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed