फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers died due to lightning four were scorched stood under tree to save heavy rain in Bhiwani 

भिवानी: आसमानी बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, चार झुलसे, तेज बारिश से बचने को खड़े हो गए थे पेड़ के नीचे 

Tue, 21 Sep 2021 10:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 10:48 PM IST
सार

सूचना मिलने पर जूई पुलिस थाने से एसएचओ सतपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Two farmers died due to lightning four were scorched stood under tree to save heavy rain in Bhiwani 
आसमानी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के देवसर गांव में बारिश से बचने के लिए खेत में पेड़ के नीचे खड़े छह किसानों पर आसमानी बिजली गिर गई। जिससे दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चार किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा मंगलवार दोहपर बाद करीब साढ़े 3 बजे हुआ।

विज्ञापन


देवसर निवासी रवींद्र (38), रणधीर (56), रामफल (56), शुगन (45), धनपत शर्मा और ओमप्रकाश खेतों में पशु चराने गए थे। बारिश तेज हुई तो ये सभी किसान खेत में एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। अचानक पेड़ पर तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे बैठे रवींद्र व रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं बिजली गिरने से झुलसे रामफल, सुगन, ओमप्रकाश व धनपत को ग्रामीणों ने अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर जूई पुलिस थाने से एसएचओ सतपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस शवों का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराएगी। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed