{"_id":"5c9d61eebdec2213e648f51b","slug":"two-engineers-return-to-gurdaspur-after-being-released-from-greece-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रीस की जेल से सवा साल बाद रिहा हो गुरदासपुर लौटे दो इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीस की जेल से सवा साल बाद रिहा हो गुरदासपुर लौटे दो इंजीनियर
Fri, 29 Mar 2019 05:38 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Mar 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। ग्रीस की जेल में सवा साल से बंद काहनूवान के रहने वाले दो इंजीनियर जयदीप ठाकुर और भूपेंद्र सिंह बुधवार को वतन लौट आए। जयदीप ठाकुर ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर है।
दिसंबर 2017 में वह एक जहाज पर नौकरी करने गया। उन्होंने बताया कि साइप्रस से वह अपने मालवाहक जहाज पर सवार हुआ था। समुद्री सफर के दौरान ग्रीस के नजदीक उनके जहाज के जनरेटर में खराबी आ गई।
जब वह उसकी मरम्मत करने के लिए ग्रीस के बंदरगाह तट पर गए तो वहां की सिक्योरिटी ने उनके जहाज की तलाशी ली। जयदीप ने बताया कि जहाज में 29 कंटेनरों में 420 टन गोला-बारूद तुर्की से लोड होकर आया था।
विज्ञापन
उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वे इस जहाज में साइप्रस से सवार हुए थे। उनका काम जहाज की तकनीकी संभाल करना था। सिक्योरिटी फोर्स व ग्रीस सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी।

पांच भारतीयों सहित नौ कर्मचारियों व अफसरों को 8 जनवरी को 2018 को ग्रीस की जेल में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर माहौल बदतर था। जेल में बंद पेशेवर मुजरिमों से उन्हें हर समय जान का खतरा रहता था। उन्हें सवा साल तक शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के युवकों ने की मदद
जयदीप ठाकुर ने बताया कि जेल में बंद पाकिस्तानी युवकों ने उनकी काफी सहायता की। अगर वे वापस अपने परिवारों के पास पहुंचे हैं तो उनकी मदद से। उनकी रिहाई में कैप्टन संजय परासर, भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया, कुलवंत सिंह मोती भाटिया, ग्रीस में रहने वाले मगर गांधी, हरमेश सिंह और पांडे नाम के व्यक्ति ने मदद की।