फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two engineers return to Gurdaspur after being released from Greece jail

ग्रीस की जेल से सवा साल बाद रिहा हो गुरदासपुर लौटे दो इंजीनियर

Fri, 29 Mar 2019 05:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Two engineers return to Gurdaspur after being released from Greece jail
सांकेतिक तस्वीर
गुरदासपुर। ग्रीस की जेल में सवा साल से बंद काहनूवान के रहने वाले दो इंजीनियर जयदीप ठाकुर और भूपेंद्र सिंह बुधवार को वतन लौट आए। जयदीप ठाकुर ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर है। 
विज्ञापन


दिसंबर 2017 में वह एक जहाज पर नौकरी करने गया। उन्होंने बताया कि साइप्रस से वह अपने मालवाहक जहाज पर सवार हुआ था। समुद्री सफर के दौरान ग्रीस के नजदीक उनके जहाज के जनरेटर में खराबी आ गई। 
विज्ञापन


जब वह उसकी मरम्मत करने के लिए ग्रीस के बंदरगाह तट पर गए तो वहां की सिक्योरिटी ने उनके जहाज की तलाशी ली। जयदीप ने बताया कि जहाज में 29 कंटेनरों में 420 टन गोला-बारूद तुर्की से लोड होकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वे इस जहाज में साइप्रस से सवार हुए थे। उनका काम जहाज की तकनीकी संभाल करना था। सिक्योरिटी फोर्स व ग्रीस सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। 

पांच भारतीयों सहित नौ कर्मचारियों व अफसरों को 8 जनवरी को 2018 को ग्रीस की जेल में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर माहौल बदतर था। जेल में बंद पेशेवर मुजरिमों से उन्हें हर समय जान का खतरा रहता था। उन्हें सवा साल तक शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के युवकों ने की मदद
जयदीप ठाकुर ने बताया कि जेल में बंद पाकिस्तानी युवकों ने उनकी काफी सहायता की। अगर वे वापस अपने परिवारों के पास पहुंचे हैं तो उनकी मदद से। उनकी रिहाई में कैप्टन संजय परासर, भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया, कुलवंत सिंह मोती भाटिया, ग्रीस में रहने वाले मगर गांधी, हरमेश सिंह और पांडे नाम के व्यक्ति ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed