फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died in Accident in Hisar

Hisar: तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-स्कूटी को मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत, राजगढ़ मार्ग पर हादसा

Sun, 18 Feb 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

ई-स्कूटी पर सवार एक महिला और पुरुष चार नंबर गेट की तरफ से आईजी चौक की तरफ आ रहे थे। जब वे ठाकुर दास भार्गव स्कूल के सामने वाले कट से स्कूटी को मोड़ने लगा तो शहर की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two died in Accident in Hisar
हादसे के कारण टूटी ग्रिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के राजगढ़ मार्ग पर ठाकुर दास भार्गव स्कूल के सामने रविवार तड़के एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-स्कूटी महिला और पुरुष की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने उसे बालसमंद नहर के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी चालक गंगवा गांव का बताया जा रहा है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ई-स्कूटी पर सवार एक महिला और पुरुष चार नंबर गेट की तरफ से आईजी चौक की तरफ आ रहे थे। जब वे ठाकुर दास भार्गव स्कूल के सामने वाले कट से स्कूटी को मोड़ने लगा तो शहर की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उस पर सवार महिला और पुरुष दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने उसे बालसमंद नहर के पास पकड़ लिया। दोनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed