{"_id":"5a006ad04f1c1b6f548bb624","slug":"two-die-in-two-days-from-gas-geezer-in-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल खतरनाक, दो दिन में दो नौजवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल खतरनाक, दो दिन में दो नौजवानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
बाथरूम में गैस गीजर से दो दिन में दो की मौत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथरूम में गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय दो दिन में दो नौजवानों की मौत हो गई है। गैस गीजर की तुलना में बाल्टी में लोहे की रॉड से पानी गर्म करना उससे भी खतरनाक हो सकता है।
यहां गोबिंदगढ़ बस्ती में रविवार को गुरविंदर सिंह (27) घर में बाथरूम में लगे गैस गीजर से पानी गर्म करके नहा रहा था। गुरविंदर काफी समय बाद जब बाथरूम में से नहाकर बाहर नहीं आया तो पारिवारिक सदस्यों ने दरवाजा खोल कर देखा तो वह फर्श पर गिरा पड़ा था। परिवार उसे एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। मृतक नौजवान विवाहित था और एक बच्चे का पिता था।
इस घटना से एक दिन पहले शनिवार को स्थानीय सूरज नगर उत्तरी में ब्लाक कांग्रेस प्रधान जसविंदर सिंह बलखंडी के बेटे अर्शजीत खोसा (22) घर में बाथरूम में लगे गैस गीजर से पानी गर्म करके नहा रहा था। युवक काफी समय बाथरूम से नहा कर बाहर न आया तो पारिवारिक सदस्यों ने दरवाजा खोल कर देखा तो वह भी फर्श पर गिरा पड़ा था। परिवार ने उसे एक निजी अस्पताल में लाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। दोनों घटनाओं से शहर में शोक का माहौल है।

इस तरह बढ़ जाता है खतरा
बाथरूम में गैस गीजर से दो दिन में दो की मौत
- फोटो : File Photo
यहां बताने योग्य है कि बंद बाथरूम में स्नान के लिए गैस गीजर से गर्म पानी इस्तेमाल करने के लिए बर्नर से पैदा आग के कारण आक्सीजन की खपत अधिक होती है और कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है।
तंग जगह वाले बाथरूम जिन में ताजी हवा नहीं आती है वहां जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा होती है, जो रंगहीन और गंधहीन के साथ साथ बहुत जहरीली गैस है, जो मनुष्य की मौत का कारण बन सकती है।
यह गैस खून के अंदर आक्सीजन पहुंचाने के सामर्थ्य को घटाने के साथ शरीर अंदर अलग अलग अंग ऑक्सीजन की कमी कारण प्रभावित होते हैं। दिल और दिमाग को जरूरत अनुसार के आक्सीजन न मिलने से व्यक्ति बेहोशी में चला जाता है और आमतौर पर मौत हो जाती है।
इसी तरह बाल्टी में रॉड से पानी गर्म करना भी बहुत खतरनाक है। रॉड का इस्तेमाल करने समय बच्चों को दूर रखने के अलावा खुद भी स्विच बंद करने के बाद ही बाल्टी को हाथ लगाना चाहिए।।