फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two day property & auto expo at sector 17 plaza by amar ujala chandigarh

सपनों का घर और गाड़ी खरीदनी है तो आज चंडीगढ़ प्लाजा आए, एक्सपो लग रहा है

Sat, 18 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
two day property & auto expo at sector 17 plaza by amar ujala chandigarh
अमर उजाला चंडीगढ़ का एकसपो
अगर आप अपने सपनों का घर और गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज सेक्टर 17 प्लाजा में लगने वाले ‘अमर उजाला प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ में आएं। एक्सपो विजया बैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।  इसके लिए अभी से बुकिंग या अन्य पूछताछ संबंधी कॉल आने लगी हैं। आप भी सेक्टर-17 स्थित प्लॉजा में 18 फरवरी से एक्सपो का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं ट्राइसिटी और पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को यहां निवेश या रहने के इरादे से अपना फ्लैट खरीदने का अच्छा मौका है। अगर कोई बिजनेस के मकसद से कामर्शियल प्लेस की जानकारी चाहता है तो उसके लिए भी एक्सपो में बहुत कुछ है। इसके अलावा कार खरीदने की सोच रहे लोगों को यहां लगभग सभी कार कंपनियों के सभी मॉडलों की जानकारी मिल सकेगी। इनमें से वह पसंद और बजट के अनुरूप कार की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला सेक्टर-17 प्लाजा में 18 फरवरी से दो दिवसीय ‘प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ का आयोजन कर रहा है। इसमें लोगों को ट्राइसिटी की अधिकांश बड़ी रियल इस्टेट और कार कंपनियों/डीलर्स के स्टॉल मिलेंगे। यहां लोग एक ही जगह पर सभी तरह की जानकारी आसानी से जुटा सकते हैं। ऐसा सुनहरा मौका लोगों को बाद में नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमर उजाला की ओर से हिमाचल से सेब बागान मालिक, डॉक्टर, इंडस्ट्रियलिस्ट के अलावा अन्य लोगों को एक्सपो का न्योता भेजा जा रहा है। वहीं जो लोग अपना घर लेने की सोच रहे हैं या फिर पसंद की कार उनके लिए यह सुनहरा मौका है। एक ही जगह पर अधिकांश बड़ी कंपनियों के स्टॉल मिल सकेंगे। यहां वह अपनी सभी तरह की क्वैरी कर सकते हैं।

ट्राइसिटी और इसके आसपास के एरिया जैसे जीरकपुर, मोहाली, डेराबस्सी, खरड़ आदि में कई बड़े और किफायती हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें निवेश या फिर अपने घर का सपना संजोने वाले लोगों को सभी तरह की जानकारियां ‘प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ में मिल सकेंगी। यहां 1, 2, 3 बीएचके फ्लैट के अलावा लग्जरी अपार्टमेंट्स की भी जानकारी ले सकते हैं।


वहीं एक्सपो में लोग कई कार कंपनियों के लेटेस्ट व अन्य मॉडल्स की भी जानकारी मिलेगी। एक्सपो में लोगों को देश की अधिकतर कार कंपनियों के प्रमुख मॉडल्स की जानकारी और उनकी कीमत के अलावा अन्य सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिल सकेंगे। ‘अमर उजाला प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 9988977544 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed