फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cadets of AFPI and three girl students of MCM increased their prestige, all five became commissioned officers in the Air Force.

Chandigarh News: एएफपीआई के दो कैडिट्स और एमसीएम की तीन छात्राओं ने बढ़ाया मान, पांचों वायुसेना में बने कमिशंड ऑफिसर

Sun, 16 Jun 2024 04:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Two cadets of AFPI and three girl students of MCM increased their prestige, all five became commissioned officers in the Air Force.
चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) के आठवें कोर्स के दो कैडिट्स और चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी महिला महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने भारतीय वायु सेना में कमिशंड ऑफिसर के तौर पर शामिल होकर नाम रोशन किया है। एएफपीआई के तरनतारन निवासी फ्लाइंग ऑफिसर कंवरनूर सिंह फाइटर पायलट के तौर पर फ्लाइंग ब्रांच में जबकि अमृतसर निवासी फ्लाइंग अफसर अनीश पांडे हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर फ्लाइंग ब्रांच में शामिल होंगे। वहीं, एमसीएम के हरनूर सिंह, कृति एस बिष्ट और अलीशा का चयन प्रतिष्ठित भारतीय वायु सेना अकादमी (एएफए) डुंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए हुआ है। एएफपीआई के कंवरनूर सिंह और अनीश पांडे को एयरफोर्स अकादमी डुंडीगल (हैदराबाद) में हुई कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) के बाद भारतीय वायु सेना में ऑफिसर के तौर पर कमीशन दिया गया है। इस परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी की ओर से किया गया। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेट्स को भारतीय वायु सेना के अधिकारी बनने पर बधाई दी और उनको सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इन कैडेट्स के कमीशंड अफसर बनने के साथ ही महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के 160 पूर्व कैडेट भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अलग-अलग विंगों में कमिशंड अफसर के तौर पर शामिल हो चुके हैं, जिनमें 21 भारतीय वायु सेना, 121 भारतीय थल सेना और 18 भारतीय नौसेना में शामिल हुए हैं। इसके अलावा 69 पूर्व कैडेट तीनों सेवाओं में कमिशंड ऑफिसर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल अजय एच चौहान, वीएसएम ने कैडेट्स को कमिशंड ऑफिसर बनने पर बधाई देते हुए उनको संस्था के निष्ठावान प्रतिनिधि और पंजाब के सपूत के तौर पर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


हरनूर, कृति और अलीशा के चयन से कॉलेज में खुशी का माहौल

फोटो सहित

एमसीएम डीएवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं का भारतीय वायु सेना अकादमिक में चयनित होने से कॉलेज में खुशी का माहौल है। तीनों ने वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) पास कर लिया है और भारतीय वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए अर्हता प्राप्त की है। इन तीनों छात्राओं के चयन के साथ ही सशस्त्र बलों में शामिल होने वाली एमसीएम छात्राओं की संख्या 18 तक पहुंच गई है। प्राचार्या डॉ. निशा भार्गव ने प्रतिष्ठित भारतीय वायु सेना अकादमी में जगह बनाने के लिए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि एमसीएम परिवार अपने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed