फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for stealing jewelry from PGI professor's house

Chandigarh News: पीजीआई के प्रोफेसर के घर से गहने चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 08:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing jewelry from PGI professor's house
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने पीजीआई के एसोसिएट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहाली के झामपुर निवासी राजबीर उर्फ रीना (46) और रोहित उर्फ तोता (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के गहने बरामद कर लिए। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित अरोड़ा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सेक्टर-11 ए में रहते हैं। उनकी मां सेक्टर-11 में ही दूसरे घर में रहती हैं। 12 दिसंबर को उनकी मां इंद्रजीत अरोड़ा ब्यास गई थीं। वह खुद रोजाना करीब पांच बजे घर को चेक करने आते थे। 17 और 18 दिसंबर को किसी कारण वह घर को चेक करने नहीं आ पाए। जब उनकी मां आईं तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। घर से सोने का ब्रेसलेट, गुल्लीबैंड, पेंडेंट, चेन, दो जोड़े कान की बालियां और 2500 रुपये नकदी गायब थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed