{"_id":"66b92b5f4606cd0186006f04","slug":"two-arrested-for-snatching-gold-chain-from-a-woman-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1043-490409-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18/19 की लाइट पॉइंट के पास सड़क किनारे खड़े होकर बेटी की स्कूल बस का इंतजार कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गुरदीप सिंह निवासी दशमेश नगर नयागांव (मोहाली) व मनप्रीत सिंह निवासी खरड़ (मोहाली) के रूप में हुई है।
आरोपियों से झपटी गई सोने की चेन भी बरामद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता दीपिका अग्रवाल निवासी सेक्टर-19ए ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 2: 55 बजे सेक्टर-18/19 की लाइट पॉइंट के पास सेक्टर-18 की तरफ सड़क पर खड़ीं अपनी बेटी की स्कूल बस का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आए और उनमें से पीछे बैठे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। सोने की चेन के साथ चांदी का लॉकेट भी था। आरोपी युवक का चेहरा देखने के चलते वह आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देख सकीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया।