{"_id":"5863e2eb4f1c1b132ceebb83","slug":"two-akali-dal-leaders-join-congress-at-the-presence-of-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल को बड़ा झटका, दो और नेता कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल को बड़ा झटका, दो और नेता कांग्रेस में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
दो और नेता कांग्रेस में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए बुधवार को दो अकाली नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गए। कैप्टन अमरिंदर ने इन नेताओं का स्वागत किया। कैप्टन अमरिंदर ने नाभा से पूर्व विधायक रमेश सिंगला और एक अकाली नेता एवं निगम पार्षद अशोक बिट्टू को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि अकाली दल पंजाब में एक डूबता हुआ जहाज है।
दोनों नेता नाभा से विधायक साधु सिंह धर्मसोत की मौजूदगी में बगैर किसी शर्त कांग्रेस में शामिल हुए। नाभा से पूर्व कांग्रेसी विधायक व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और पूर्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंगला साल 2014 में अकाली दल में हुए थे। इसी तरह, नाभा से पांच बार पार्षद बन चुके, बिट्टू भी साल 2014 में अकाली दल में शामिल हुए थे। इस अवसर पर कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा व्यक्त करते हुए सिंगला ने कहा कि अकाली सरकार की गलत नीतियों ने राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया है।

कांग्रेस की आरक्षण नीति में बदलाव नहीं: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि इस संदर्भ में पार्टी की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। कैप्टन ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के पक्ष को लेकर अस्पष्टता नहीं है।
कैप्टन अमरिंदर ने यह भी कहा कि आरक्षण पर कांग्रेस की नीति आज भी वही है, जो पहले थी। इस संदर्भ में बदलाव को लेकर कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष ताकतें राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मामले में अनावश्यक विवाद पैदा करना चाहती हैं।