{"_id":"661e5316177d67ec02040625","slug":"two-accused-arrested-in-vikas-prabhakar-murder-case-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान के इशारे पर हुई थी विहिप नेता की हत्या, पंजाब पुलिस ने दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पाकिस्तान के इशारे पर हुई थी विहिप नेता की हत्या, पंजाब पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
Tue, 16 Apr 2024 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:01 PM IST
सार
पंजाब के नंगल के रेलवे रोड पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की एक्टिवा पर आए दो युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। दोनों एक्टिवा पर थे और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। अब पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : twitter @PunjabPoliceInd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नंगल के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या पाकिस्तान के इशारे पर हुई थी। हत्या की पुर्तगाल बैठे विदेशी हैंडलर्स की ओर से फंडिंग की गई थी। यह दावा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया है।
डीजीपी यादव ने बताया पुलिस ने 72 घंटे के अंदर इस हत्या के दो आरोपियों को दबोच लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठनों का इस हत्या के पीछे हाथ है। पाकिस्तान के इशारे पर विहिप नेता की हत्या हुई है। देश में इस आतंकी संगठन के नेटवर्क के बाकी नेक्सेस को जल्द तोड़ा जाएगा। इस हत्या को अंजाम देने में जो और लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द ही दबोचा जाएगा।
डीजीपी ने बताया कि रूपनगर पुलिस और स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल (एसएसओसी) मोहाली के जॉइंट ऑपरेशन में दोनों आरोपियों को दबोचा गया। इससे आतंकवादी मॉड्यूल की जड़ों तक जाने में मदद मिलेगी। एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सूचना मिलते ही अलग-अलग टीमें गठित करके मामले की जांच के लिए तैनात कर दी गई थीं।
विज्ञापन
शूटरों की पहचान संबंधी जानकारी देने के लिए 1 लाख रुपये के इनाम का भी रखा गया था और सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त आरोपियों की तस्वीरें इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया द्वारा प्रसारित की गई थीं। इस मॉड्यूल को चलाने वाले आतंकवादी संगठन का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दबोचे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नंगल में एफआईआर दर्ज की गई है।
डीजीपी ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के प्रधान विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। एक हमलावर ने हेलमेट डाला हुआ था और दूसरे ने मफलर के साथ मुंह ढका था।
वे काले रंग की स्कूटी पर आए थे। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनदीप कुमार उर्फ मंगी और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से .32 बोर के दो पिस्टल जिसमें से एक अपराध में इस्तेमाल किया गया था, समेत 16 कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई टीवीएस जुपिटर स्कूटी को भी जब्त किया है।
दबोचे गए शूटर विदेशी हैंडलरों के प्यादे
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस हत्या के पीछे पुर्तगाल बैठे विदेशी हैंडलर्स की ओर से फंडिंग की गई थी। फंडिंग के जरिये पाकिस्तान के आतंकी संगठन और आईएसआई की मदद से यह हत्या करवाई गई है। दबोचे गए शूटर मनदीप और सुरिंदर इन विदेश आधारित हैंडलरों के प्यादे हैं, जो पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मास्टर माइंड के संचालक हैं। ये प्यादे पैसों का लालच देकर गिरोह में शामिल किए गए हैं। दोनों शूटर एन्क्रिप्टेड एप्स से विदेश आधारित हैंडलरों के संपर्क में थे। इस कत्ल को अंजाम देने के लिए फंड और हथियारों का प्रबंध करने के अलावा व्यक्ति, जिसको टारगेट करना था, उसकी जगह और फोटो भी उनके साथ साझी की गई थी।