{"_id":"5f85de938ebc3e9c0724af3f","slug":"twin-brothers-died-due-to-drowning-into-pond-in-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिल्ले को बचाने में सात वर्षीय जुड़वां भाई तालाब में गिरे, डूबने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिल्ले को बचाने में सात वर्षीय जुड़वां भाई तालाब में गिरे, डूबने से दोनों की मौत
Tue, 13 Oct 2020 10:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
अंश व वंश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर के गांव बंबुलिया में मासूम जुड़वां भाई कुत्ते के पिल्ले को बचाने के चक्कर में तालाब में डूब गए। मासूमों को तालाब से निकाल कर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस भी सामान्य अस्पताल पहुंच गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवाया। जहां से पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार बंबुलिया गांव निवासी संदीप के घर सात साल पहले एक साथ दो लड़कों ने जन्म लिया था। दोनों बच्चे चौथी कक्षा में पढ़ते थे। मंगलवार को अंश और वंश दोनों कुत्ते के पिल्लों के साथ खेल रहे थे। घर के निकट तालाब होने के कारण व पिल्लों के साथ तालाब के निकट पहुंच गए।
विज्ञापन
पिल्ला तालाब में गिर गया। जिसे पकड़ने के लिए दोनों बच्चे भी तालाब में जा गिरे। गांव के लोगों ने उन्हें पानी में गिरते देखा तो उन्होंने बच्चों को पानी से बाहर निकाल कर बचाने का प्रयास किया। बच्चों को निकाल कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनों बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।