{"_id":"36add7278b00f0541c450d6e30a561b8","slug":"try-to-slapping-to-cm-of-haryana-bhupender-singh-hooda-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी नहीं मिली तो सीएम पर चलाया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी नहीं मिली तो सीएम पर चलाया थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 03 Feb 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में रोड शो के दौरान रविवार को एक युवक ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि एसपी सतीश बालन ने थप्पड़ मारने की बात को खारिज कर दिया है। युवक नौकरी न मिलने से हताश था और उसकी शिनाख्त गोहाना के कमल के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा तोड़ने समेत कई धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को सिविल अस्पताल में योजनाओं की सौगात देकर नई सब्जी मंडी में शहरी विधायक बलबीर पाल शाह की ओर से आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में जा रहे थे।
विज्ञापन
सनौली रोड पर रोड शो के दौरान एक जूस कार्नर के पास युवक ने सीएम को माला डालने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।
सीएम इस वाकये से हक्के बक्के रह गए। सीएम की सुरक्षाकर्मियों ने युवक को वहीं दबोच लिया और उसको थाना शहर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोहाना का निकला युवक
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गोहाना के कमल के रूप में हुई है। उसका पिता गोहाना में चाय का काम करता है। कमल खुद बीएससी पास है और उसका भाई भी बीएससी पास है।
कमल व उसके भाई दोनों ने सरकारी नौकरी के लिए कई आवेदन किया, लेकिन दोनों में से किसी की भी नौकरी नहीं लग सकी।
सीएम ने माफ किया
मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार प्रो, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम ने बदसलूकी करने वाले युवक को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने को निर्देश दिया है।