फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hit and Run New Law: Truck Union Strike In Punjab All Update News In Hindi

Punjab Driver Strike: जालंधर में इंडियन ऑयल के तेल टैंकर ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म, सुचारू होगी सप्लाई

Tue, 02 Jan 2024 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 04:13 PM IST
सार

Transport Strike: केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ऑल पंजाब ट्रक यूनियन सड़कों पर उतर आई है। यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। ट्रक यूनियन की हड़ताल के कारण पहले दिन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Hit and Run New Law: Truck Union Strike In Punjab All Update News In Hindi
लुधियाना में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने लगा है। वहीं दोपहर बाद जालंधर में डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने इंडियन ऑयल सूची पिंड में इंडियन ऑयल के तेल टैंकर ऑपरेटर्स से बात की। इसके बाद टैंकर ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर दी है और जल्द ही जिले के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


जालंधर के डीसी ने की डिपो प्रमुखों से बैठक, कहा-लोग घबराएं नहीं 
पेट्रोल व डीजल की किल्लत के बीच जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने लोगों से न घबराने की अपील की है। पेट्रोल डीजल की सप्लाई सुचारू ढंग से करवाने के लिए डीसी ने मंगलवार को जिला प्रशासकीय परिसर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित तेल कंपनियों के डिपो प्रमुखों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ने सारंगल ने इन कंपनियों को अंदरूनी प्रबंधों द्वारा यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल व एलपीजी सप्लाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति की सुविधा के लिए कंपनियों को प्रत्येक प्रकार का सहयोग प्रदान करेगा। डिप्टी कमिश्नर ने यह चेतावनी भी दी कि पेट्रोल पंपों या किसी भी व्यक्ति द्वारा जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
डीसी ने लोगों से कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन की तरफ से पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार आदि भी मौजूद थे।





बठिंडा में भी हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां प्रदर्शनकारी चालकों ने चेतावनी दी कि अगर उक्त कानून को वापस न लिया गया तो वे अपनी हड़ताल को तीन दिन से बढ़ाकर अनिश्चितकालीन कर देंगे। 

सुनाम में मंगलवार सुबह से ही लोगों में पेट्रोल और डीजल को लेकर हाहाकार मच गया। यदि जल्द ही हड़ताल खत्म नहीं हुई तो प्रदेश के आधे पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएंगे इसी बीच विभिन संगठनों ने हड़ताल को तुरंत खत्म कराने की मांग की है। 


करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के अजय मस्तानी, सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला प्रतिनिधि वरिंदर कौशिक, किसान नेता दरबारा सिंह, यूथ जैन प्रतिनिधि अविनाश जैन आदि ने कहा कि यदि हड़ताल लंबी खींची तो रोजमर्रा की वस्तुओं की भी किल्लत होगी जिससे आम लोगों के हित प्रभावित होंगे।  

यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन पर पंजाब में रार: सीएम भगवंत मान ने कसा तंज; दुनिया की सबसे छोटी कहानी-एक थी कांग्रेस

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल ने बताया कि तेल टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण पहले दिन ही पेट्रोल पंपों पर असर देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि शाम तक राज्य के सभी पेट्रोल पंप बड़े स्तर पर इससे प्रभावित हो सकते हैं।  



ऑल पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इसका कोई हल नहीं किया गया। इसके चलते सोमवार को यूनियन ने हाईवे जाम कर दिया था। यूनियन ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं पूरी होती तो प्रदर्शन और बड़े स्तर पर लेकर जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed