फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck sliped in batala

माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 28 लोग घायल

Sun, 16 Apr 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Sun, 16 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
truck sliped in batala
ट्रक पलटने से 28 श्रद्धालु घायल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बटाला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बटाला के गांव धंधोई के पास शनिवार की शाम श्रद्धालुओं से भरा एक मिनी ट्रक पलट गया। घटना में क्षेत्र के आसपास के करीब तीन गांवों के रहने वाले 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ट्रक का टायर फटने के कारण हुई। ट्रक पर करीब 40 लोग सवार थे। वे विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। घायलों में चार की हालत गंभीर है। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रक में बैठने के लिए लकड़ी के फट्टे लगाकर उसे दो हिस्सों में बांटा हुआ था। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस चौकी पंजगराइयां के इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल घायल भजन सिंह निवासी गांव सुक्खा चिड़ा ने बताया कि उसके गांव के अलावा गांव ढडियाला नजारा और मिश्रपुरा के करीब 40 लोग ट्रक में सवार थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। वे 12 अप्रैल को बाबा बालकनाथ के स्थान शाहतलाई के दर्शन के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शाहतलाई के अलावा माता चिंतपुर्णी और पीर निगाहा के भी दर्शन किए। शनिवार को वे वापस आ रहे थे कि गांव धंधोई के निकट ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे ट्रक पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed