फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck overturned near farmers protesting site in Pathankot Of Punjab

पठानकोट: किसान मोर्चे के टेंट में घुसा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे किसान, भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

Mon, 05 Jul 2021 08:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में लदपालवां टोल प्लाजा पर किसानों का धरना काफी लंबे समय से चल रहा है। रात को सोते वक्त एक अनियंत्रित ट्रक किसानों के बिस्तर के पास जा पलटा। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन किसानों ने भाजपा पर निशाना साधा और साजिश रचने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Truck overturned near farmers protesting site in Pathankot Of Punjab
किसानों के बिस्तरों के पास पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब देर रात एक रेत से भरा ट्रक वहां सो रहे किसानों के पास जाकर पलट गया। इस दौरान ट्रक के पहिए अलग हो गए। हालांकि, हादसे में किसी किसान को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि जहां ट्रक पलटा वहां पांच किसान सो रहे थे। इसके अलावा चार पुलिसकर्मी भी वहां तैनात थे। किसानों ने चालक को पकड़ लिया और उसे तारागढ़ पुलिस के हवाले कर दिया । ट्रक चालक की पहचान धारीवाल के गांव रनिया निवासी रविंदर सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा और लोक इंसाफ भलाई वेलफेयर सोसाइटी पंजाब की तरफ से जिला प्रधान हरदेव सिंह की अध्यक्षता में किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। लोक इंसाफ भलाई वेलफेयर सोसाइटी पंजाब के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी ने कहा कि रात के समय हुई घटना की वह कड़ी निंदा करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के ध्यान में यह मामला पिछले कई दिनों से लाया जा रहा था कि यहां पर बैरिकेड मजबूत किए जाएं। ताकि किसानों की जान की हिफाजत हो सके। लेकिन प्रशासन ने उनकी बातों को हलके में लिया और यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंत सिंह ने कहा कि जहां हादसा हुआ वहां पर किसान बुआ सिंह निवासी माहीचक, बाबा सिंह निवासी मियानी, साहब सिंह निवासी मियानी, जरनैल सिंह निवासी समूचक, पशोरा सिंह निवासी नंगल कोठे सो रहे थे। चंद कदमों की दूरी पर ट्रक पलट गया। पास में ही चार पुलिसकर्मी भी तैनात थे।


किसान बोले- भाजपा की साजिश
जसवंत सिंह ने कहा कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार किसानों का धरना प्रदर्शन को बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। दिल्ली में जिस तरह से किसानों पर अत्याचार हुआ है। उससे पूरा देश भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस हादसे के पीछे की वजह का पता न लगाया तो संयुक्त किसान मोर्चा और लोक इंसाफ भलाई वेलफेयर सोसाइटी पंजाब आने वाले समय में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed