फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck hit the auto in hisar, 11 injured in accident

हिसार में अज्ञात वाहन ने मारी ऑटो को टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत, 11 घायल  

Thu, 10 Oct 2019 10:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Oct 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Truck hit the auto in hisar, 11 injured in accident
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

हांसी उपमंडल के गांव भाटला में एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी। इस टक्कर से ऑटो में सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई व 11 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से पांच श्रमिकों को हिसार के निजी अस्पताल व 3 को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान भाटला निवासी 40 वर्षीय दिलबाग व 25 वर्षीय रवि के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ऑटो में दिलबाग व रवि के अलावा गांव भाटला निवासी 28 वर्षीय रमेश, 30 वर्षीय दीपक, 34 वर्षीय महेन्द्र, 19 वर्षीय सुमित, 20 वर्षीय भारत, 30 वर्षीय प्रदीप, 25 वर्षीय अमित, 40 वर्षीय भीम, 50 वर्षीय धर्मचंद, 28 वर्षीय मनदीप व 40 वर्षीय सुरेश सवार थे। पुलिस को दिए बयान में भीम सिंह ने कहा है कि वह पल्लेदारी का काम करता है। 

विज्ञापन

गुरुवार सुबह पांच बजे वह, मनदीप, रवि, दिलबाग व ऑटो चालक दीपक के साथ भाटला के बस स्टैंड पर खड़ा था। कुछ ही देर में अन्य श्रमिक भी आ गए व ऑटो में बैठ गए। भीम सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक हांसी में रेलवे स्टेशन पर किसी गोदाम में काम करने के लिए जा रहे थे।

इस दौरान बरवाला की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने मौके पर खड़े ऑटो में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए व श्रमिक रवि व दिलबाग की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों व मृतकों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

11 में से 5 घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में रेफर किया गया व तीन श्रमिकों को अग्रोहा मेडिकल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक दिलबाग अपने पीछे पत्नी व 3 लड़कियां छोड़ गया है, जबकि रवि अविवाहित बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने पर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान परअज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed