फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck fall out on kalka-shimla track, traffic fizzle out for 9 hours

कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा ट्रक, 9 घंटे आवाजाही ठप

Sat, 04 Jul 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Jul 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
truck fall out on kalka-shimla track, traffic fizzle out for 9 hours

कालका शिमला रेल सैक्कशन पर कैथलीघाट के पास एक बडा ट्रक रेलवे ट्रैक पर गिर जाने के कारण इस सैकशन पर रेल सेवा ठप्प हो गई और विभाग को मजबून कालका से शिमला तथा शिमला से कालका जाने वाली सभी टॉय ट्रेन को रद् करना पडा है।

विज्ञापन


ऐसे में न केवल सैलानियों का टूर शैडयूल तार तार हो गया, बल्कि उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कालका से शिमला के लिए रवाना की गई ट्रेन को सोलन, कंडाघाट सहित अलग अलग स्टेशन पर बीच रास्ते रोक दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभाग ने तड़के चार बजे शिमला के लिए रेल सेवा शुरू की और निर्धारित समय से सभी ट्रेन को रवाना कर दिया गया। लेकिन सुबह करीब पौने दस बजे कैथलीघाट के पास सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बने ट्रैक पर एक ट्रक गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को सुचना मिलने के बाद ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया और ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन कई घंटों के बाद भी ट्रक नहीं हटा पाने के कारण विभाग ने सभी ट्रेन रद् कर दी और बीच में फंसे सैलानियों को टैकसी व ट्रेन के द्वारा वापिस भेजा गया।


कालका से शिमला के लिए रवाना हुए अधिक्तर शिमला पहुंचने की बजाय पूरा दिन खराब करने के बाद उसी ट्रेन में बीच रास्ते से वापिस लौट आए।

ऐसे में आज देश के कोने कोने से आए सैलानियों को घंटों का समय ट्रेन में ही बीताने के बाद भी उन्हें हिमाचल की वादियों की सैर नसीब नहीं हो सकी है।

इस बारे में स्टेशन से बताया गया कि कालका से सभी ट्रेन निर्धारित समय से शिमला के लिए रवाना कर दी गई, लेकिन टैक पर ट्रक गिरने से सैकशन बंद हो गया, जिससे ट्रेनों को रद् करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed