फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck collided with bus in Khanna of Punjab

Khanna News: खन्ना में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, सवार थे 42 छात्र व चार शिक्षक, दो घायल

Thu, 29 Dec 2022 11:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 11:02 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि जैसे ही बस खन्ना पुल के ऊपर पहुंची तो ड्राइवर की तरफ का टायर फट गया। चालक ने बस को एक किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Truck collided with bus in Khanna of Punjab
हादसाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले की अलीपुर सरकारी स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही एक निजी बस पंजाब के खन्ना में हादसाग्रस्त हो गई। हादसा जीटी रोड पर बने पुल पर हुआ। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बस में 42 बच्चे और चार शिक्षक सवार थे। सभी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस खन्ना पुल के ऊपर पहुंची तो ड्राइवर की तरफ का टायर फट गया। चालक ने बस को एक किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed