फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   trolly driver sleeps on footpath, truck moves on him, died

फुटपाथ पर सो रहे रेहड़ी चालक को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 18 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
trolly driver sleeps on footpath, truck moves on him, died
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया के पास बने फुटपाथ पर सो रहे एक रेहड़ी वाले को ट्रक ने कुचल दिया। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-8 निवासी पप्पू सादा (33) के रूप में की गई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी 304ए व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे का है। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया के पार्किंग में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था। आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बापूधाम चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पप्पू रेहड़ी चालक था। बीती रात सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में दिहाड़ी पर आया था। इस दौरान वह पास में बने फुटपाथ पर सो गया। लोगों ने सुबह देखा तो उसके ऊपर से ट्रक का चक्का गुजरा हुआ था। पुलिस को पप्पू के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पप्पू मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। उसके चार बच्चे हैं। पिछले काफी समय से वह सेक्टर-8 की मार्केट में रहकर रेहड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे आरोपी चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed