फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trident Stallions' fourth consecutive win in Sher-e-Punjab T20 Cup

Chandigarh News: शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टैलियंस की लगातार चौथी जीत

Tue, 18 Jun 2024 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trident Stallions' fourth consecutive win in Sher-e-Punjab T20 Cup
चंडीगढ़। ट्राइडेंट स्टैलियंस ने सोमवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है। प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी वाली स्टैलियंस टीम ने रॉयल फैंटम्स को सात विकेट से पछाड़ा। स्टैलियंस ने अपने पिछले चार मैच जीते हैं और एग्री किंग्स नाइट्स के खिलाफ खेले गए शुरुआती मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब मंगलवार को नाइट्स के साथ होने वाले मैच में उस हार का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल फैंटम्स ने 20 ओवर में 148/6 का स्कोर बनाया। इसमें उनके सलामी बल्लेबाज जसकरनवीर पॉल सिंह ने 60 गेंदों में 73 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। दूसरे ओपनर अंशुल चौधरी भी खतरनाक दिखे और उन्होंने आक्रामक रणनीति अपनाई। इस जोड़ी ने विपक्षी गेंदबाजों को परेशान किया और 8.4 ओवर में 63 रन बटोरे। रमनदीप सिंह ने अंशुल को 19 गेंदों में 23 रन पर आउट करके स्टैलियंस को पहली सफलता दिलाई। एक विकेट खो चुके बल्लेबाज और टीम के कप्तान अनमोलप्रीत सिंह बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। रमनदीप ने उन्हें आठ रन पर आउट कर दिया। इसके बाद, फैंटम्स के बल्लेबाजों ने ठोस साझेदारी करने के लिए संघर्ष किया, इस बीच जसकरनवीर ने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान फॉर्म में चल रहे मध्यम गति के गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने सुखबीर बाजवा को एक रन पर आउट किया और जसकरनवीर का भी विकेट लिया। सोहराब धालीवाल भी अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे और उनका विकेट बलतेज सिंह ने लिया। कार्तिक चड्ढा के 10 गेंदों पर 17 और तरुण सरीन के 5 गेंदों पर 11 रनों की बदौलत फैंटम्स ने 148/6 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में ट्राइडेंट स्टैलियंस ने कप्तान प्रभसिमरन सिंह के नेतृत्व में एक योजना के साथ लक्ष्य का पीछा किया। उन्होंने भले ही अपने साथी विहान मल्होत्रा को शून्य पर खो दिया, लेकिन प्रभसिमरन ने अभय चौधरी के साथ मिलकर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। कप्तान 46 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। अभय ने 153 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके बाद सलिल अरोड़ा (18 गेंदों पर 117) और रमनदीप (14 गेंदों पर 28) ने स्टैलियंस को मजबूत किया, जिसका परिणाम जीत में निकला। रमनदीप नाबाद रहे और फैंटम्स की ओर से सोहराब ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed