{"_id":"5e10a16a8ebc3e87b96e2b65","slug":"tricity-topper-of-mohali-in-cat-result-chandigarh-news-pkl362030949","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट में मोहाली का दबदला, 99.61 परसेंटाइल के साथ मन्नत कौर बनीं ट्राइसिटी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट में मोहाली का दबदला, 99.61 परसेंटाइल के साथ मन्नत कौर बनीं ट्राइसिटी टॉपर
Sun, 05 Jan 2020 11:46 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम कोझिकोड़े की ओर से आयोजित किए गए कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट के परिणाम शनिवार की शाम जारी कर दिए गए। ट्राइसिटी से टॉपर मोहाली की मन्नत कौर बनीं। उन्होंने 99.61 परसेंटाइल अंक पाए हैं। दूसरे स्थान पर भी मोहाली के अनुभव ओझा 99.46 परसेंटाइल अंक पाकर रहे हैं। तीसरे स्थान पर भी मोहाली का ही कब्जा है।
विज्ञापन
यहां के तेजस नागपाल ने 99.32 परसेंटाइल अंक पाए हैं। इनके अलावा पंजाब, हरियाणा के कुछ विद्यार्थी चंडीगढ़ रहकर अपनी तैयारी कर रहे थे। उन्होंने ओवरऑल अंक बेहतर पाए हैं। फरीदाबाद के एसआर शर्मा ने 99.93, बठिंडा के साहिल सिंगला ने 99.88, कुरुक्षेत्र की अनन्या ने 99.82 और पटियाला के मुक्तेश सिंह आनंद ने 99.79 परसेंटाइल अंक पाए हैं। कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने पंजाब के अलग अलग हिस्सों में रहकर कोचिंग कर रहे थे। सबसे अच्छी बात ये रही कि इस बार कैट के परिणाम में छात्राएं अधिक पास हुई हैं। ट्राइसिटी टॉपर भी छात्रा ही है।
विज्ञापन
कैट की परीक्षा इस बार 24 जून को हुई थी। ट्राइसिटी से लगभग 7500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। यह विद्यार्थी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि क्षेत्रों के थे। पेपर इन सभी विद्यार्थियों का बेहतर रहा है। तमाम विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि वह बेहतर अंक लेकर आएंगे। उसी के मुताबिक परिणाम भी मिले।
विज्ञापन
ट्राइसिटी से 70 से अधिक और पूरे रीजन यानी हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को मिलाकर 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। कुछ विद्यार्थियों के एडमिशन आईआईएम एबीसी में होंगे। यानी अहमदाबाद, बेंगलुरु आईआईएम। विद्यार्थियों ने बताया कि एकाग्रचित होकर उन्होंने मेहनत की थी।
सोशल मीडिया से भी अधिकांश विद्यार्थियों ने दूरी बना ली थी। ब्लूज आईज के संचालक हृदयेश मदान कहते हैं कि रिजल्ट इस बार भी बेहतर आए हैं। विद्यार्थियों ने जैसी पढ़ाई की थी उसी के मुताबिक अंक मिले हैं। अब इन विद्यार्थियों के साक्षात्कार होंगे और अप्रैल तक इन्हें संस्थान आवंटित हो जाएंगे। यह विभिन्न संस्थानों में एमबीए करेंगे। इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है।