{"_id":"5c70f8d1bdec227368422dab","slug":"tribute-to-pulawama-terror-attack-martyres-in-47th-rose-festival-of-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"47वें रोज फेस्टिवल का पहला दिन, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 51 ने उठाया चौपर का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47वें रोज फेस्टिवल का पहला दिन, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 51 ने उठाया चौपर का लुत्फ
Sat, 23 Feb 2019 01:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
रोज फस्टिवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर- 16 के रोज गार्डन में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही 47वें रोज फेस्टिवल शुभारंभ हो गया। इस तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल का उद्घाटन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने किया। इस मौके पर लोगों ने चौपर से उडा़न भरी और आसमान से सिटी ब्यूटीफुल को निहारा।
इस बार नगर निगम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को रोज फेस्टिवल समर्पित किया है और प्रवेश करते ही सीआरपीएफ के उन 40 जवानों की तस्वीरें लगाई हैं जो पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हैं। इस कक्ष को सफेद पुष्पमालाओं से उनकी तस्वीरों को श्रद्धांजलि दी गई है।
इस दौरान आगामी 23 फरवरी को सीआरपीएफ के कमांडेंट (13 बटालियन) बलिहार सिंह मुख्य अतिथि होंगे व देशभक्ति कार्यक्रमों के दौरान रोज गार्डन में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। रोज फेस्टिवल का उद्घाटन से पहले सांसद किरण खेर ने व उनके साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भी अमर जवान कक्ष में एक एक करके सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
रोज गार्डन में जो भी लोग पहुंचे वे सभी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारतीय सेना के देशभक्ति के गीतों और छोटी क्लिपों को प्रदर्शित करने के लिए निगम द्वारा एक एलईडी दीवार भी स्थापित गई है। इसके अलावा यहां पर फूलों की अनेक वैरायटियां देखने को मिल रही हैं।
शहीदों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए एक अच्छी पहल
रोज फेस्टिवल का उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद किरण खेर ने कहा कि नगर निगम ने शहीद जवानों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए एक अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के साथ सभी भारतीय एकजुटता के साथ खड़े हैं। सांसद ने कहा कि यह एकमात्र शहर है जहां इतने सारे त्योहार मनाए जा रहे हैं और हम एक साथ इनका आनंद ले सकते हैं। उन्होंने इस फेस्टिवल को हर साल सफल बनाने के लिए सभी निगम कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
पुलवामा के शहीद परिवारों के लिए 25 लाख
इस अवसर पर चंडीगढ़ के मेयर राजेश कुमार कालिया ने कहा कि इस बार पुलवामा आतंकी हमले के सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निगम ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कटौती की है और केवल बच्चों के लिए कुछ पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेज भी शामिल है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता, पतंगबाजी प्रतियोगिता (केवल तिरंगे कलर में), रोज क्विज और ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता ही कराई जा रही है। मेयर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित राशि 25 लाख रुपये पुलवामा के शहीदों के परिवारों को समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल के अंतिम दिन आने वाले सीअरपीएफ के कमांडेंट को यह चेक प्रदान किया जाएगा।

पहले दिन हजारों लोगों ने लिया मेले का आनंद
चॉपर की सैर
शहीदों को समर्पित रोज फेस्टिवल के पहले दिन हजारों लोगों ने मेले का आनंद लिया। इस दौरान काफी चहल पहल बनी रहे। यहां फूलों की कई वैराटियां देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा यहां का माहौल, पानी के झरने और फूलों की महक मेले में चार चांद लगा रहे हैं। कई जगह देशप्रेम के ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लोगों ने इन कार्यक्रमों का काफी आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के फेस्टिवल में झूलों का विशेष प्रबंध किया गया है। इस झूलों को लेकर युवाओं और बच्चों में काफी क्रेज देखने को मिला। इसके अलावा यहां खाने-पीने और खरीदारों के लिए कई स्टाल भी लगाए गए हैं।
51 लोगों ने चौपर से भरी उड़ान
रोज फेस्टिवल पर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड से ढिल्लों एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की चौपर ने उड़ान भरी। सुबह मौसम खराब होने के कारण दोपहर साढ़े बारह बजे चौपर सेवा शुरू हो सकी। ढिल्लों एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड पीयूष माथुर ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खराब और वर्किंग-डे होने के कारण कम लोग पहुंचे। इस दौरान 51 लोगों ने चौपर की सवारी की। उन्होंने बताया कि एक घंटे में सात राइड कर सकते हैं। यानि एक घंटे में 42 लोगों की सवारी कराने की क्षमता है। यदि आठ घंटे की सेवा हो तो कंपनी को लाभ हो सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चौपर की सेवा होगी। प्रति व्यक्ति इसका प्रति राइड 2310 रुपये है।

मीका ने दिए पुलवामा शहीदों के परिजनों को दो लाख
सिंगर मीका सिंह
प्रसिद्ध सिंगर मीका सिंह ने पुलवामा के शहीदों के लिए दो लाख रुपये का अनुदान दिया है। उन्होंने यह घोषणा चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल के दौरान टूरिज्म विभाग द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट के दौरान की। मीका ने अपना कार्यक्रम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू किया। मीका ने दुनिया चले पिछाड़ी तो मैं चलूं अगाड़ी, सब खेल जानता हूं मैं हूं बड़ा खिलाड़ी, सिमड़ी में लेके जाऊं और सबको मैं दिखाऊं क्या...चिंता ता ता चिता चिता, चिंता ता ता जैसे गीत से सबको मस्त कर दिया। लेजर वैली में मीका सिंह के गीत गूंजना शुरू हुए तो युवाओं के पैर थिरकने लगे।
मीका सिंह शाम 6.40 बजे स्टेज पर चढ़े और अपने गानों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीका सिंह ने मुबारकां मूवी का हवा हवा गीत सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने बजरंगी भाईजान का आज की पार्टी...जैसे गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने तू मेरे अगल बगल है और गंदी बात जैसे हिट ट्रैक को सुनाया। सावन में लग गई आग...जैसे गीतों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। करीब दो घंटे तक स्टेज से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले मीका सिंह ने आडियंस के साथ खूब कनेक्ट किया। मीका सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ उनका फेवरेट है और जब भी उनको चंडीगढ़ में परफारमेंस का मौका मिलता है उनको सबसे ज्यादा खुशी होती है।