फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traveling on Dappar toll plaza will be expensive from September 1, toll rates will increase

Chandigarh News: एक सितंबर से दप्पर टोल प्लाजा पर सफर होगा महंगा, टोल दरों में बढ़ोतरी

Sun, 27 Aug 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Traveling on Dappar toll plaza will be expensive from September 1, toll rates will increase
लालड़ू। अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए अब नेशनल हाईवे-152 पर सफर करना महंगा हो जाएगा क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दप्पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह एक सितंबर से लागू हो जाएगी। इसके लिए वाहन चालकों को अब अपनी जेब पहले के मुकाबले ढीली करनी पड़ेगी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है जो 31 अगस्त रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगी। अब फास्ट टैग वाहन चालकों को टोल प्लाजा की नई दरों से टोल देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पिछली टोल दरों में कार, जीप और वैन के एक तरफ जाने पर टोल दर में पांच रुपये, अप-डाउन के लिए पांच रुपये और मासिक पास में 130 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार लाइट व्हीकल व मिनी बस वाहनों के लिए एक तरफ जाने पर 10 रुपये व अप-डाउन के लिए 10 रुपये और मासिक पास में 225 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जबकि बस और ट्रक के लिए एक तरफ के लिए 15 रुपये और अप-डाउन के लिए 25 रुपये व मासिक पास में 455 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा मल्टी व्हीकल (2 एक्सल) की दरों में एक तरफ के लिए 20 रुपये, अप-डाउन के लिए 40 रुपये और मासिक पास में 725 रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

अर्थ मूविंग और हैवी व्हीकल अप-डाउन के 50 रुपये लगेंगे अतिरिक्त
अर्थ मूविंग और हैवी व्हीकल के एक तरफ जाने पर 30 रुपये, अप-डाउन करने के पर 50 रुपये और मासिक पास के लिए 970 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दप्पर स्थित लोकल वाहन चालकों (कार, जीप व वैन) के लिए टोल में पांच रुपये की वृद्धि हुई हैं।
विज्ञापन

पहले सितंबर 2022 में बढ़ी थीं दरें
दप्पर टोल प्लाजा के तहत बलदेव नगर (अंबाला) से लेकर बलटाना (जीरकपुर) तक 36 किलोमीटर का एरिया आता है। पिछली टोल दरों में बढ़ोतरी सितंबर 2022 में हुई थी। इसके बाद अब सितंबर 2023 में टोल दरों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed