फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Travel Agent and Immigration Company Fraud on Name of UK Study Visa

अलर्टः यूनाइटेड किंगडम में स्टडी वीजा के नाम पर शुरू हुआ गोरखधंधा, मची विज्ञापनों की धूम

Thu, 30 Jul 2020 11:15 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 AM IST
सार

  • 60 फीसदी फीस अदा कर वसूले जा रहे हैं 20-20 लाख रुपये
  • सोशल मीडिया से लेकर शहरों में मची विज्ञापनों की धूम
  • फर्जीवाड़े से तंग आकर बंद कर दिया था स्टडी वीजा

विज्ञापन
Travel Agent and Immigration Company Fraud on Name of UK Study Visa
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक भी पैसा पहले नहीं, पूरी फीस स्टडी वीजा मिलने के बाद... पे आफ्टर वीजा, सारा पैसा वीजा लगने के बाद... पहले आओ पहले पाओ यूके का स्टडी वीजा...कोरोना काल में ऐसे विज्ञापनों ने सोशल मीडिया पर और शहरों में धूम मचा रखी है।
विज्ञापन


यूके का वीजा आवेदन सेंटर क्या खुला, स्टडी वीजा के नाम पर मोटा पैसा ऐंठने वाले एजेंटों ने दुकानें सजा ली हैं। आलम यह है कि एक विद्यार्थी पर 12 लाख खर्च करके 20-20 लाख वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को जाल में फांसने के लिए वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं कि बिना आईलेट्स के अगर अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक हैं तो भी यूके का स्टडी वीजा लग सकता है जबकि यह नामुकिन है।
विज्ञापन


ऐसे खेला जा रहा है खेल.....
पे आफ्टर वीजा के नाम पर युवाओं को लूटा जा रहा है। विद्यार्थी इस चक्कर में फंस जाते हैं कि उनको जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा, सब कुछ एजेंट लगा देता है। यूके में एक स्टूडेंट की सालाना फीस 12 लाख के करीब होती है। एजेंट आधी फीस छह लाख ही भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 70 हजार रुपये दूतावास की फीस, 80 हजार इंश्योरेंस और 50 हजार एयर टिकट का खर्च किया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट के खाते में एजेंट अपने पास से पैसा जमा करवाकर एबेंसी को भेजते हैं कि आवेदनकर्ता के पास पर्याप्त फंड है। कुल मिलाकर 10 से 12 लाख के बीच खर्च आता है, लेकिन एजेंट वीजा लगवाकर 20-20 लाख रुपये तक वसूल रहे हैं।

10 साल पहले यूके ने बंद कर दिया था स्टडी वीजा

अब से पहले 2007-08 में यूके ने स्टडी वीजा खोला था। तब भी पंजाब के एजेंटों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बड़ी संख्या में युवकों को स्टूडेंट बनाकर यूके भेज दिया था। उनकी इसी करामात के कारण वहां की सरकार ने वीजा बंद कर दिया था और 10 साल तक ओपन नहीं किया।

पिछले साल यूके ने दोबारा स्टडी वीजा ओपन किया तो एजेंटों ने चांदी कूटनी शुरू कर दी। हालात यह थे कि स्टूडेंट्स की 50 फीसदी फीस अदा करके उनको यूके भेज दिया गया। जब यूके के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी ने दोबारा फीस मांगी तो स्टूडेंट्स स्टडी छोड़कर भाग निकले।

स्टडी वीजा के लिए यूके द्वारा इतनी राहत दी गई थी कि वहां जाने के लिए आईलेट्स की जरूरत नहीं है। यूके के जीसीयू, मिडल सेक्स, वोल्वर हैंप्टन व बॉलटन यूनिवर्सिटी शिक्षण संस्थानों में स्टडी वीजा जारी किया था। पंजाब के युवाओं में यूके जाने का क्रेज है। इसी का फायदा एजेंटों ने उठाया।

एजेंटों ने विद्यार्थियों के नाम पर 20-20 लाख रुपये वसूलकर यूनिवर्सिटी में हजारों एडमिशन करवाए। पंजाब से स्टडी वीजा पर करीब 5 हजार युवक यूके पहुंच गए। इससे पहले की विद्यार्थी दूसरे सेमेस्टर की फीस भरते करीब 3 हजार स्टूडेंट भाग निकले। वोल्वर हैंपटन यूनिवर्सिटी का तो हाल बेहाल हो गया, वहां पर नाम मात्र बच्चे ही रह गए।

कुछ लोगों को मकसद सिर्फ पैसा कमाना

एसोसिएशन ऑफ ओवरसीज कंसल्टेंट एजुकेशन के प्रधान जसपाल सिंह का कहना है कि विदेशी एजुकेशन इंडस्ट्री में काफी लोग ऐसे घुस आए हैं जिनका मकसद पैसा कमाना है। बच्चों की फीस कम अदा कर एजेंट अपनी जेबें भर रहे हैं। हम ऐसे एजेंटों के बारे में बच्चों को जागरूक करने की तैयारी कर रहे हैं। बच्चों को चाहिए कि वह कॉलेज की फीस की रसीद और तमाम खर्चों पर पूरी नजर रखे। इसके लिए बच्चों में जागरूकता अभियान भी चलाने जा रहे हैं।

यूके में कुछ एजेंटों के कारण परेशानी हुई
स्टडी अब्बार्ड कंस्लटेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान मितेश मल्होत्रा का कहना है कि यूके जाने वाले बच्चोें को जागरूक रहना चाहिए। जिस भी एजेंट के पास जाते हैं उसके द्वारा खर्च पैसे का ब्यौरा लेना चाहिए। एजेंट ने साल की फीस अदा की है या छह माह की है। पिछले साल भी यूके में जाकर पंजाबी बच्चों को काफी दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed