{"_id":"630148857c2a8c53fa0e41d8","slug":"transport-department-will-now-buy-buses-for-the-long-route-chandigarh-news-pkl4599835199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: लांग रूट के लिए खुद बसें खरीदेगा यूटी का परिवहन विभाग, भारी विरोध के बाद किमी स्कीम का टेंडर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: लांग रूट के लिए खुद बसें खरीदेगा यूटी का परिवहन विभाग, भारी विरोध के बाद किमी स्कीम का टेंडर रद्द
Sun, 21 Aug 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:18 AM IST
सार
प्रशासन ने 20 सेमी डीलक्स बसें खरीदने के लिए इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। तय एजेंसी को कांट्रेक्ट एग्रीमेंट के करीब 90 दिन के अंदर इन बसों की डिलीवरी करनी होगी। पहले 30 दिनों में प्रोटोटाइप बस देनी होगी।
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी विरोध के बाद चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग ने किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सेमी डीलक्स बसें लेने के टेंडर को रद्द कर दिया है। अब फैसला लिया गया है कि विभाग खुद बसें खरीदकर चलाएगा। इसके लिए टेंडर भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने 20 सेमी डीलक्स बसें खरीदने के लिए इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। तय एजेंसी को कांट्रेक्ट एग्रीमेंट के करीब 90 दिन के अंदर इन बसों की डिलीवरी करनी होगी। पहले 30 दिनों में प्रोटोटाइप बस देनी होगी और अगले 30 दिन में 9 बसें और अंतिम 30 दिनों के अंदर 10 बसों की डिलीवरी करनी होगी। इससे पहले विभाग ने जो 40 सेमी डीलक्स बसें खरीदी थी, उसमें प्रत्येक बस की कीमत 37 लाख रुपये के करीब था।
विज्ञापन
विभाग की इन बसों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न रूट पर चलाने की योजना है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि वह 20 डीजल बसें खरीदने जा रहे हैं, जबकि 20 डीजल बसों के लिए पहले ही कंपनी तय कर चुके हैं। इस काम के लिए योग्य एजेंसियां 9 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं और उसी दिन बोली खोली जाएगी।
विज्ञापन