फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transgenders protest against police in mohali

मोहालीः थाने के बाहर अर्धनग्न हुए किन्नर, विरोध प्रदर्शन करते हुए काटा बवाल

Wed, 30 May 2018 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 30 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
transgenders protest against police in mohali
किन्नरों का विरोध प्रदर्शन
मोहाली फेज-सात स्थित मटौर थाने के बाहर मंगलवार को किन्नरों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और रोड पर जाम भी लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने कारों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मुश्किलों से किन्नरों को शांत किया। किन्नरों का आरोप है कि सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने वीडियो वायरल कर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है। किन्नरों ने बताया कि उन्होंने किसी से लूटपाट नहीं की, बल्कि उनसे छेड़छाड़ की गई थी। वह उस समय बचने की कोशिश कर रहे थे। जबकि उलटा उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों को आश्वासन दिया कि उक्त लोगों की पड़ताल कर उन्हें काबू किया जाएगा। साथ ही बनती कार्रवाई की जाएगी, इसके बाद किन्नर शांत हुए। यह मामला सोमवार रात से ही गरमाया हुआ था। किन्नरों को जब पता चला कि सोशल मीडिया में उनके खिलाफ एक वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद वह इकट्ठे होकर थाने पहुंच गए। रात में थाने वालों ने उन्हें शांत कर वापस भेज दिया, लेकिन मंगलवार सुबह दोबारा मटौर थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया व यू-ट्यूब पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन


उसमें बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर कुछ लोग फर्जी किन्नर बनकर लूटपाट कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह सब गलत है। किन्नरों ने बताया कि यह घटना 24 मई रात की है। वह रात में एयरपोर्ट रोड की ओर गए थे। वहां पर कार सवार युवकों ने उनसे छेड़छाड़ की थी। इस दौरान उन्होंने बचने की कोशिश की थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एक किन्नर ने बताया कि वह एक नामी कंपनी में इंटरव्यू के लिए गया था, लेकिन उक्त वीडियो के कारण उसे नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद उनका जीवन खराब हो गया। किन्नरों द्वारा लगाए गए जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच डीएसपी सिटी आलम विजय व एसएचओ राजीव कुमार ने उन्हें समझाया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर वह कार्रवाई चाहते हैं, उसके खिलाफ लिखित में शिकायत दें। उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा। किन्नरों का कहना था कि इंटरनेट से उस वीडियो को हटाया जाए। दूसरी ओर किन्नरों का कहना है कि वह स्टेट साइबर सेल में भी इसकी शिकायत देंगे। इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।


क्या कहते हैं डीएसपी
पुलिस ने किन्नरों की बात सुन ली है। उनकी जो वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड की है, उसका साइबर सेल की मदद से पता लगाया जाएगा। वीडियो बनाने और अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आलम विजय सिंह, डीएसपी सिटी-1, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed