फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transfer of 45 UT staff in chandigarh, list release

यूटी प्रशासन ने एक बार फिर किए 45 और कर्मचारियों के ट्रांसफर

Tue, 05 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
transfer of 45 UT staff in chandigarh, list release
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics

यूटी प्रशासन ने इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 45 और कर्मचारियों को ट्रांसफर कर दिया है। यह आदेश प्रशासन ने कैट में मामले की सुनवाई के बाद जारी कर दिए। एक तरफ कैट से एक महीने का समय मांग लिया गया, वहीं दूसरी ओर ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई। ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों में सबसे बड़ी संख्या 31 सीनियर असिस्टेंट की है।

विज्ञापन


इसके बाद छह जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट और पांच जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क और एक-एक सुपरिंटेंडेंट व सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर को बदला गया है। इनमें अधिकतर वह कर्मचारी हैं जिनकी या तो कुछ दिनों बाद प्रमोशन होने वाली है या फिर रिटायरमेंट नजदीक है। संबंधित डिपार्टमेंट के एचओडी की सिफारिश पर यह ट्रांसफर की गई हैं। इससे पहले प्रशासन ने 348 कर्मचारियों को एक साथ ट्रांसफर किया था।
विज्ञापन


जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद ही कर्मचारियों ने कैट में अपील की थी। बाद में प्रशासन ने 59 कर्मचारियों को रीटेन कर पुरानी जगह पर ही भेज दिया था। पर्सोनल विभाग ने करीब 150 कर्मचारियों के ट्रांसफर की नई लिस्ट भी तैयार कर रखी है। लेकिन अभी यह सूची जारी नहीं की गई। अगले कुछ दिनों में यह लिस्ट भी जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केके जिंदल, सेक्रेटरी, पर्सोनल विभाग, चंडीगढ़ ने बताया कि 45 कर्मचारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें अधिकतर कर्मचारियों की प्रमोशन और रिटायरमेंट होने वाली है। इनकी फाइलें पुराने विभागों के पास ही हैं। एचओडी के कहने पर ही इन्हें ट्रांसफर किया गया है।
 
बदले गए कर्मचारियों की लिस्ट
पद                        संख्या

सुपरीटेंडेंट                    1
सीनियर असिस्टेंट                31
जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क            5
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर            1
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट    6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed